आख़िर क्यों बाथरूम के सिंक के नीचे होता है छेद, जानिए इसके बारे में

Jass Jass
3 Min Read

बाथरूम हो या किचन दोनों जगह हम ज्यादातर वाशबिसन यानी सिंक का इस्तेमाल करते है। वैसे तो आजकल कई तरह के सिंक बाज़ार में आने लगे है। लेकिन ज्यादातर लोग आज भी अंडाकार आकर वाला सिंक लेना पसंद करते है। अंडाकार आकर वाला सिंक सबसे पहले बाज़ार में आया था और यह काफी कामयाब भी रहा इसलिए आज भी कई तरह के सिंक बाज़ार में आने के बाद भी अंडाकार आकर का सिंक बाज़ार में ज्यादा बिकता है।

- Advertisement -

लेकिन कभी आपका भी ध्यान सिंक के नल के नीचे छेद पर गया है ? कुछ सिंक ऐसे होते ही जिनके नल के नीचे छेद होता है। उसके पीछे की क्या वजह है यह सवाल तकरीबन आपके मन में भी कभी न कभी जरूर आया होगा। यह छेद खासकर बाथरूम में लगे सिंक में होता है। तो चलिए जानते है इसके बारे में।

क्यों होता है सिंक के नल के नीचे छेद

सिंक के नल के नीचे जो छेद होता है उसका वैसे तो कोई इतना बड़ा कोई काम नहीं होता। कई बार सिंक में पानी जमा होने लगता है और जब कभी ज्यादा फ्लो हो तो वह फिर इस छेद से बाहर आ जाता है। जिन सिंक में छेद नहीं होता है उसमें अगर पानी भर जाए तो फिर वह बाहर गिरने लगता है। इसलिए कुछ सिंक में पानी को बाहर निकालने के लिए इस छेद को बनाया जाता है।

- Advertisement -

वाशबेसिन कैसी अच्छी ?

बाज़ार में आजकल कई तरह की वाशबेसिन की बिक्री होने लगी है। लेकिन अंडाकार की वाशबेसिन बेहद अच्छी रहती है क्योंकि इसकी सफाई करना भी बेहद आसान होता है। इस सिंक में कोई भी कोना नहीं होता है जिसके कारण इसमें कोई कीटाणु भी नहीं चिपकता। इसलिए यह सिंक सबसे अच्छा रहता है। अगर आप नल के नीचे बने हुए छेद वाला सिंक लेते है तो यह सबसे बढ़िया रहता है।

यह छेद इमरजेंसी के समय में मदद करता है। जब कभी भी सिंक में गंदा पानी भरने लगता है तो इस छेद की मदद से वह बाहर आ जाता है। इसलिए आप छेद वाले सिंक को ही हमेशा खरीदे।

- Advertisement -
Share This Article