Home Tips : चूहों से पाना चाहते हो छुटकारा, तो अपनाएं यह घरेलू नुस्खें

Jass Jass
3 Min Read

अक्सर ही बहुत से लोगों को अपने घर या दुकानों में चूहों के कारण बहुत दिक्कतों का सामना करना पढ़ता है। घर में चूहे घर का सामान जैसे की कपड़े और खाना आदि कोई भी चीज़ चूहे बिल्कुल भी नहीं छोड़ते। घर में अगर नए कपड़े चूहों के हाथ लग जाएं फिर तो वह इसे भी नहीं छोड़ते और नए कपड़ों पर ही अपने दांत मारकर उन्हें ख़राब कर देते है।

- Advertisement -

ऐसी स्थिति में हम बाज़ार से चूहों को भगाने के लिए कई तरह की चीज़ें लाते है। इनसे चूहे भाग तो जाते है लेकिन कुछ ही देर में वह मर भी जाते है। अगर चूहे घर पर ही कहीं अलमारी के नीचे मार जाएं तो फिर और भी दिक्कत का सामना करना पढ़ता है क्योंकि चूहे के मरने के बाद फिर पूरे घर में बदबू फैलने लगती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू तरीके लेकर आए है जिन्हें अगर आप फॉलो करते है तो आपके घर के चूहे बिना मरे ही घर से भाग जाएंगे।

चूहों को भगाने के घरेलू उपाय

1.पेपरमिंट

चूहों को भगाने के लिए आप पेपरमिंट का इस्तेमाल कर सकते है। पेपरमिंट की गंध चूहों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। इसलिए अगर आप इसका इस्तेमाल करते है तो चूहे आपके घर में बिल्कुल भी नहीं ठहरेंगे।

- Advertisement -

2.लौंग

इसके इलावा आप चूहों को भगाने के लिए लौंग का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आप लौंग की कलियों को कॉटन के ऊपर रख के घर पर अलग अलग जगह पर रख दें। लौंग की कलियों की जगह आप लौंग के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है।

3.लाल मिर्च

आप लाल मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते है। आप लाल मिर्च को रात में अपने घर पर फैला दें। इसके बाद आपके घर में चूहे आने की कभी भी हिम्मत नहीं करेंगे।

- Advertisement -

4.कपूर

कपूर की खुशबू भी चूहों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती। आप इसका भी इस्तेमाल कर सकते है। इसकी गंध से चूहे आपका घर छोड़ देंगे।

5.फिटकरी

फिटकरी के पानी की मदद से भी आप चूहों को भगा सकते है। आपको जहां भी चूहे दिखते हो वहां आप फिटकरी के पानी का छिड़काव कर सकते है।

TAGGED:
Share This Article