Gardening Tips : पौधों को हरा भरा रखना के लिए करें चावल के मांड का इस्तेमाल, पौधे होंगे हरे भरे

Jass Jass
3 Min Read

बागवानी का शौंक बेहद से लोगों को होता है। जिसके कारण फिर यह लोग अपने घर पर ही पौधे उगा लेते है। जब हम अपने घर पर ही पौधे उगाते है तो हमें हर चीज़ का पता होना बेहद जरूरी होता है। पौधों को कैसे हरा भरा रखें, पौधे को कितना पानी चाहिए, कितनी धूप चाहिए और खाद क्या डालें। इन सभी चीज़ों का पता होना बहुत जरूरी है।

- Advertisement -

पौधों को हरा भरा रखने के लिए हम कई तरह के फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे है जिसे फॉलो कर आप अपने पौधों को आसानी से हरा भरा रख पाएंगे। तो चलिए जानते है इस घरेलू उपाय के बारे में।

चावल के मांड का करें इस्तेमाल

आप अपने पौधों को हरा भरा रखने के लिए चावल के मांड का इस्तेमाल कर सकते है। पोषक तत्वों से भरे चावल के मांड आपके पौधे के लिए बेहद ही अच्छे रहने वाले है। चावल के मांड में जो पोषक तत्व होते है वह पौधे की जड़ों को मजबूत बनाते है। इससे आपके पौधों की जड़ें मजबूत होंगी। आप इसे पौधों को पानी देते समय पानी में मिला दीजिए।

- Advertisement -

इसको पौधों में देने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना चाहिए। आप जब भी चावल के मांड का इस्तेमाल करें तो सबसे पहले इसे ठंडा कर लें। आप इसको पौधों के पत्तों पर न ही छिड़के तो बहुत अच्छा रहेगा। इस नुस्खे से आपके पौधों को बेहद ही फायदा मिलने वाला है। यह एक प्राकृतिक उर्वरक है जो पौधों को बेहद लाभ प्रधान करता है।

आप इस बात का भी ख्याल रखें की आप इसका इस्तेमाल 2 से 3 सप्ताह में केवल एक बार ही करें। अगर हम इस पानी के फायदे के बारे में बात करे तो यह पानी पेड़ पौधों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद Lacto Bacili बैक्टीरिया पौधों की जड़ों को मजबूत बनाता है। इसके इलावा चावल के पानी में प्रोटीन, फाइबर और अमीनो एसिड भी होता है।

- Advertisement -

इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, जिंक और पोटेशियम होता है। इसके इलावा इसमें कई तरह के विटामिंस भी पाए जाते है जो पौधों को हरा भरा रखने में मदद करते है।

Share This Article