बाज़ार में आजकल बेहद से ऐसी चीज़ें बिक रही है जिनमें मिलावट की जाती है। आज के समय में बिना मिलावट के चीज़ मिलना काफी मुश्किल हो चुका है। दूध हो या फिर कोई सब्ज़ी हर वस्तु में मिलावट देखने को मिल रही है। इसलिए हमें कोई भी चीज़ खरीदने से पहले इस बात पर जरूर ध्यान देना चाहिए की जो चीज़ हम खरीदने जा रहे है वह बिना मिलावट के है या फिर उसमें मिलावट की गई है।
- Advertisement -
आज हम आपको जीरे के बारे में बताएंगे। जीरा सब्ज़ी के स्वाद को बढ़ाने और अन्य चीज़ों के लिए किया जाता है। हम आपको आज जीरे में हो रही मिलावट के बारे में बताने जा रहे है। जीरे में भी आजकल मिलावट देखने को मिल रही है। जिसे पहचान पाना हर किसी के बस की बात नहीं। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जिसे फॉलो कर आप आसानी से पता लगा लेंगे की जीरा असली है और या फिर मिलावटी।
कैसे करें असली जीरे की पहचान
1.हाथों में मसले
आप जीरे को अपने हाथों में मसलकर भी चेक कर सकते है। इसके लिए आप थोड़ा जीरा लें और उसे अपने हाथों में मसले। अगर जीरे में कोई भी बदलाव नहीं आता तो जीरा असली है और अगर जीरे में आपको बदलाव देखने को मिल रहा है तो वह नकली जीरा है।
- Advertisement -
2.पानी
पानी की मदद से भी आप असली जीरे की पहचान कर सकते है। इसके लिए आप सबसे पहले एक कटोरी पानी लें और उसमें जीरे को डालकर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। कुछ देर बाद आप चेक करें अगर जीरा रंग छोड़ रहा है तो वह नकली जीरा है और अगर नहीं तो फिर वह असली है।
3.खुशबू
आप जीरे की खुशबू से भी पहचान सकते है की जीरा असली है या नकली। इसके लिए आप देखें की जीरे से कोई खुशबू आ रही है तो वह असली जीरा है परंतु अगर उसमें से कोई भी खुशबू नहीं आ रही है तो संभावना यही है की वह नकली जीरा है। इस तरह आप आसानी से पता लगा सकते है की कौन सा जीरा असली है और कौन सा नकली।