Navratri Food Tips : नवरात्रि व्रत के दौरान खाने को लेकर रहती है कन्फ्यूजन, तो इस लेख से जानिए की क्या क्या खाएं

Jass Jass
3 Min Read

साल भर में दो बार मुख्य नवरात्रि होती है। एक तो चेत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि जो की अभी चल रही है। नवरात्रि के दिनों में भक्त हर दिन मां दुर्गा की पूजा करते है और कुछ भक्त जोड़ों में व्रत रखते है। यानी की नवरात्रि शुरू होने पर दो दिन और खत्म होने पर दो दिन। नवरात्रि के दिनों में लोक अक्सर ही खान पीन को लेकर बेहद कन्फ्यूज्ड रहते है।

- Advertisement -

उन्हें समझ में ही नहीं आता की उन्हें सेहत को भी बनाएं रखने के लिए वर्त में क्या खाना चाहिए। जिसके कारण फिर कुछ लोग बीमार भी पढ़ने लगते है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे है की व्रत के दिनों में आपको क्या खाना चाहिए। जिससे की आप अपनी सेहत का भी ख्याल रख सको।

नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं

1.नवरात्रि के व्रत के दौरान आप सूखे मेवे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। इससे आपके शरीर में सारा दिन एक एनर्जी भी बनी रहेगी। सूखे मेवे में आप खजूर, बादाम, अखरोट, किशमिश और पिस्ता को एड कर सकते है।

- Advertisement -

2.व्रत में आप ज्यादा फल और सब्जियों का इस्तेमाल करें। आप सेब, केला, अंगूर, पपीता या तरबूज आदि फल का इस्तेमाल कर सकते है। इसके इलावा आप गाजर, अरबी, लौकी, शकरकंद और आलू का इस्तेमाल कर सकते है।

3.नवरात्रि के व्रत में आप दूध से बनी चीज़ों का भी इस्तेमाल कर सकते है। आप शेक बना कर पी सकते है, आप चाहे तो दही या छाछ का भी इस्तेमाल कर सकते है और या फिर आप प्रोटीन के लिए पनीर का भी इस्तेमाल कर सकते है।

- Advertisement -

इसके इलावा हम आपको व्रत के लिए पांच तरह का आटा भी बताएंगे जिसे आप व्रत के दौरान इस्तेमाल कर सकते है।

  • 1.सिंघाड़े का आटा
  • 2.शकरकंदी का आटा
  • 3. साबूनदाना को पीसकर इसको आटे के रूप में करें इस्तेमाल
  • 4. राजगीरि का आटा
  • 5. कुट्टू का आटा

आप व्रत में इन पांच तरह के आटा का भी इस्तेमाल कर सकते है। व्रत के दौरान अनाज का उपयोग नहीं किया जा सकता परंतु आप इनका प्रयोग अच्छे से कर सकते है।

Share This Article