Home Cleaning tips : घर पर लगी टाइल्स पर चुकी है पीली, तो अपनाएं यह टिप्स

Jass Jass
3 Min Read

घर हो या दुकान लेकिन एक बार अगर जमीन और दीवार पर लगी टाइल्स पीली पढ़ जाएं तो फिर उसे साफ़ करना बेहद मुश्किल हो जाता है। घर में हम अक्सर ही सफ़ाई करते रहते है परंतु टाइल्स को साफ़ करने पर हम ज्यादा ध्यान नहीं देते। जिसके कारण फिर वह बाद में पीली पढ़ जाती है और उन्हें साफ करना भी बेहद मुश्किल हो जाता है।

- Advertisement -

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जिसे फॉलो कर आप आसानी से घर पर लगी टाइल्स को साफ कर पाएंगे। जिसके बाद वह एक दम साफ़ दिखने लगेंगी। तो चलिए जानते है इन तरीकों के बारे में।

कैसे करें टाइल्स का पीलापन दूर

पहला तरीका

टाइल्स को साफ़ करने के लिए आप सबसे पहले घर पर ही मिश्रण को तैयार करें। इसके लिए आप दो कप पानी लें और उसमें दो शैंपू मिला लें और साथ ही आप इसमें बेकिंग सोडा भी मिला लें। इस तरह आपका क्लीनर तैयार हो जाएगा। अब आप इस क्लीनर को टाइल्स के ऊपर आधे घंटे तक डाल कर रखें। इसके बाद आप एक ब्रश की मदद से इन टाइल्स को रगड़े और फिर पानी की मदद से उसे धो लें।

- Advertisement -

दूसरा तरीका

इसमें क्लीनर तैयार करने के लिए भी आप सबसे पहले दो कप पानी लें और उसमें दो शैंपू मिला लें। इसके साथ ही आप इसमें पांच चम्मच विनेगर को भी मिला कर क्लीनर तैयार कर लें।

- Advertisement -

आप तैयार किए हुए इस मिश्रण को भी आधे घंटे के लिए टाइल्स में डालकर छोड़ दें। इसके बाद आप इसे ब्रश की मदद से साफ़ करें और फिर पानी से धो लें।

तीसरा तरीका

तीसरा क्लीनर तैयार करने के लिए आप दो कप पानी में एक शैंपू मिला लें। अब आप इसमें लिक्विड सोडा और साथ में नींबू का रस भी मिलाएं। इस तरह आपका क्लीनर तैयार हो जाएगा।

इस तैयार किए हुए मिश्रण को भी आप बीस मिनट से आधे घंटे के लिए टाइल्स के ऊपर ऐसे ही डालकर छोड़ दें और फिर इसे ब्रश की मदद से रगड़े। आप इसे कुछ देर तक अच्छे से रगड़े और फिर पानी की मदद से धो लें। इस तरह टाइल्स एक दम साफ़ हो जाएंगी।

Share This Article