Kitchen Tips : मिनटों में निकाले अनार के सारे दाने, फॉलो करें यह टिप्स

Jass Jass
3 Min Read

अनार सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद फल है। इससे खून की कमी तो दूर होती है लेकिन साथ में यह शरीर के लिए और भी बेहद फायदेमंद है। अनार का फल सेहत के लिए फायदेमंद तो बहुत है लेकिन इसके दाने आसानी से निकलना बेहद ही मुश्किल काम होता है। यह खाना जितना सेहत के लिए है उतना ही इसे छिलना झंझट का काम होता है।

- Advertisement -

अनार को छीलने के चक्कर में बहुत से लोग इसे बाहर से ही खरीद कर इसका जूस बनवा कर पी लेते है। बाहर से जूस खरीद कर पीना मतलब फालतू में अपनी जेब को ढीली कराने का काम होता है क्योंकि अनार का जूस बाज़ार से बेहद महंगा मिलता है जिसे हर दिन खरीद कर हर कोई नहीं पी सकता। इसलिए आज हम आपको अनार को छीलने के टिप्स बताने जा रहे है। जिन्हें फॉलो कर आप आसानी से अनार को छील सकता है।

अनार को कैसे छिले

अनार को अच्छे से छीलने के लिए आप एक बर्तन में पानी को गर्म करें। अब आप अनार के ऊपरी हिस्से को काट कर इस गर्म पानी में रख दें। कुछ देर तक रखने के बाद आप इसके दाने उंगलियों की मदद से अच्छे से निकाल लें। आपको सारा अनार छिल कर पानी में नहीं डालना है बल्कि केवल ऊपर का हिस्सा छिल कर आप इसे पानी में डालें और ऊपर से छिले हुए भाग के ऊपर पानी न पड़े।

- Advertisement -

इसके इलावा अनार के दानों को अच्छे से निकालने के लिए आप अगर इसे सही तरीके से काटते है तो भी इसके दाने आसानी से निकल आएंगे। आप इसके लिए सबसे पहले तो अनार के ऊपरी हिस्से पर चाकू की मदद से चौकोर शेप में कट लगा लें। इसके बाद आप कट के अनुसार ही अनार के छिलके को उतार लें। अब आप चाकू की मदद से कोनों पर थोड़े थोड़े कट लगा लें।

जिस तरह से आपने अनार के कोनो पर कट लगाएं है ठीक उसी तरह से आप इसे काट लें। इस तरह आप देखेंगे कि अनार के दाने आसानी से बाहर आ जायेंगे। तो इस तरह आप आसानी से अनार को छील सकते है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article