खाना खाने के बाद आगर साथ में मीठा हो तो खाने का स्वाद ही बदल जाता है। तकरीबन हर किसी को खाने के बाद मीठा खाना अच्छा लगता है। खाने के बाद अगर साथ में रबड़ी हो तो फिर तो क्या ही बात है। रबड़ी हर किसी को बेहद पसंद आती है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है।
- Advertisement -
इसे घर पर बनाने में समय अधिक लग जाता है इसलिए लोग इसे घर पर बनाने की बजाए बाज़ार से ही ले आते है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिसे फॉलो कर आप घर पर आसानी से रबड़ी बना सकते है। तो चलिए आज हम आपको रबड़ी बनाना सीखते है।
घर पर रबड़ी बनाने के लिए सामग्री
तीन ब्रेड स्लाइस, एक कप चीनी, दो बड़े गिलास दूध और ड्राई फ्रूट। ड्राई फ्रूट में आप अपनी पसंद से चीज़ें लें सकते है जैसे की बादाम, काजू, पिस्ता और अन्य जो आपकी इच्छा हो।
- Advertisement -
घर पर रबड़ी कैसे बनाएं
रबड़ी तैयार करने के लिए सबसे पहले आप दूध को एक पैन में गर्म कर लें और कुछ देर के लिए दूध को पकने के लिए छोड़ दें। आप दूध में चीनी भी मिला लें और धीमी आंच पर इसे पकने के लिए रख दें। इसके बाद आप ब्रेड के सभी स्लाइस के किनारों को रिमूव कर लें। किनारों को रिमूव करने के बाद आप ब्रेड को छोटे छोटे टुकड़ों में काट दें।
अब आप ब्रेड को ग्राइंडर में डाले और क्रम्बस बना लें। इसके बाद आप इस ब्रेड को दूध में डाल दें। इसके बाद आप एक पैन लें और उसमें थोड़ी चीनी डालकर उसे ब्राउन होने तक पकाएं। आप चीनी में पानी बिल्कुल भी न डालें। जब इसका रंग ब्राउन हो जाए तब आप इसे दूध में डाल दें। अब आप दूध को पकाएं और गाढ़ा होने के बाद गैस को बंद कर दें।
- Advertisement -
तो इस तरह आपकी रबड़ी बन कर तैयार है। आप इसके स्वाद को और भी बढ़ाने के लिए इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल लें। अपनी मर्जी से जो आपको ज्यादा स्वादिष्ट लगते है वो ड्राई फ्रूट आप डाल लें और यह सर्वे करने के लिए एक दम तैयार है।