Pyaaz Kachori Recipe : घर पर बनाएं जयपुर की मशहूर प्याज कचौड़ी, नोट करें इसे बनाने की आसान रेसिपी

Jass Jass
2 Min Read

भारत देश में आपको चाय के शौकीन अनेकों ही लोग मिल जाएंगे। शाम का समय होते ही चाय के शौकीन लोगों को इसकी तलब सी लगने लगती है। चाय अगर खाली हो तो उसका उतना मज़ा नहीं आता परंतु अगर चाय के साथ समोसा, पकोड़े या फिर कचौड़ी हो तो चाय का मज़ा ही अलग हो जाता है।

- Advertisement -

आज हम आपको घर पर ही कचौड़ी बनाना सिखाएंगे। इसे बनाना बेहद आसान है। आप आसानी से अपने घर पर इसे बना सकते है। हम आपको आज प्याज वाली कचौड़ी बनाना सिखाएंगे। यह जयपुर की एक मशहूर डिश भी मानी जाती है।

प्याज कचौड़ी बनाने की सामग्री

  • 1/4 कप घी
  • 2 कप बारीक कटा प्याज
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 2 कप मैदा
  • 1 चम्मच कलौंजी
  • 2 चम्मच सौंफ
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 तेज़ पता
  • 2 चम्मच तेल
  • 2 चम्मच बेसन
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 चम्मच गर्म मसाला
  • तलने के लिए तेल
  • 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक हारी मिर्च

प्याज़ कचौड़ी बनाने की विधि

- Advertisement -

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में बेसन और नमक डालकर आटा गूंथ लें। ध्यान रखें की आप इस आटे को सॉफ्ट ही गूंथे। आटा गूंथने के बाद आप इसके ऊपर तेल लगा लें। अब आप प्याज तैयार करें। प्याज तैयार करने के लिए आप एक पैन में तेल गर्म करें और उसमे सौंफ, तेज पता, कलौंजी, हरी मिर्च और प्याज धीमी आंच पर भून लें।

जब तक प्याज़ नर्म न हो जाए। तब तक आप इसे भूनें। इसके बाद आप इसमें धनिया मिला लें और गूंथे हुए आटे के पेड़े बनाए। आप पेड़े बनाते समय इसको कचौड़ी का आकार दे। इसके बाद आप इसमें भुने हुए प्याज भरे और आटे को चारो तरफ से बंद कर दें। अब आप इसे गर्म तेल में तल लें। आप इसे तब तक फ्राई करते रहे जब तक की यह गोल्डन कलर के न दिखने लगे। इसके बाद आपकी यह प्याज़ कचौड़ी बन कर तैयार है।

- Advertisement -
Share This Article