KItchen Tips : पूड़ी या पापड़ तलने पर गंदा हो जाता है तेल, अब फ्राइंग ऑयल ऐसे करें साफ

Shivani
4 Min Read

कोई भी त्योहार हो हमारे घरों में पूड़ी-पकौड़े जरुर बनाएं जाते हैं। ऐसी कई पकवान हैं जो हम हर दिन बनाते हैं। इन सभी रेसिपीज को बनने के लिए हम तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब बार-बार इस तेल का इस्तेमाल किया जाता है तो ये गंदा और काला हो जाता है।

- Advertisement -

कई बार व्यंजन बनाने के बाद छोटे-छोटे कण उस तेल में ही रह जाते हैं। ये कण आमतौर पर बचे हुए बैटर या उस सामग्री के होते हैं जिसे आपने तला होगा। ज्यादातर लोग इस चीज पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और उसी तेल को फिर से अन्य व्यंजनों में दोबारा उपयोग करते हैं। लेकिन एक ही खाना पकाने के तेल को कई व्यंजनों के लिए इस्तेमाल करते रहना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

ऐसे में कई बार लोग इसे फेंक देते हैं। अगर आप भी तेल के गंदा होने पर इसे फेंकते हैं तो अब आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा। आज हम बताने जा रहे हैं फ्राइंग तेल को साफ करने के कुछ तरीकों के बारें में। जिसे अपनाकर आप फ्राइंग तेल को साफ कर सकते हैं।

- Advertisement -

फ्राइंग तेल को छान लें 

फ्राइंग तेल को साफ रखने के लिए इसे इस्तेमाल करने के बाद सबसे पहले ठंडा होने दें। फिर एक महीन जाली वाली छलनी, एक पेपर कॉफी फिल्टर, या पेपर तौलिये का इस्तेमाल करें। ऐसा करने पर तेल की बिट्स खत्म हो जाएगी। इससे तेल में बचे हुए कण निकल जाएंगे और तेल दोबारा उपयोग योग्य हो जाएगा। तेल का दोबारा इस्तेमाल करते समय ये खाने के कण इसे जला सकते हैं, इसलिए इसे हमेशा छान कर रखें।

- Advertisement -

कॉर्न-स्टार्च के साथ मिलाएं

फ्राइंग तेल को साफ करने के लिए सबसे पहले तेल और कॉर्न स्टार्च का मिश्रण बनाए। अब धीमी आंच पर तेल और कॉर्न स्टार्च के मिश्रण को गरम करें। ध्यान रहे कि इसे उबलने नहीं देना है। एक कलछल के साथ लगातार मिलाएं। यह कॉर्न स्टार्च का मिश्रण लगभग दस मिनट जम जाना चाहिए, फिर इसे छान लें।

नींबू का करें इस्तेमाल

सबसे पहले तेल को गरम करने के लिए रख दें। अब नींबू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर तेल में डाल दें। ऐसा करने से तेल में बचे हुए काले कण नींबू पर चिपक जाएंगे। फिर इन्हें बाहर निकाल लें और दोबारा इस्तेमाल करने के लिए इसे छान लें।

रौशनी से रखें दूर 

केवल खाना बनाने से ही तेल खराब नहीं होता है। आप इसे कैसे स्टोर करते हैं, यह भी निर्भर करता है। तेल को ठीक तरीके से स्टोर नहीं करने के कारण भी यह खराब हो सकता है। तेल को सही तरह से रखने के लिए, इसे नमी, लाइट और गर्मी से दूर रखें। क्योंकि ये इसे और खराब कर देगी। आप इसका पुन: उपयोग नहीं कर पाएंगे। जिससे तेल खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इन सरल टिप्स को आज़मा कर आप गंदे फ्राइंग तेल को फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं।

TAGGED:
Share This Article