आजकल बहुत से लोगों में दांतों की समस्या दिन ब दिन बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण यह है ही हम अपने दांतों की अच्छे से केयर नहीं करते है जिसके कारण दांतों में कीड़ा लगना, दांतों का पीला पढ़ना और अन्य दांतों में बीमारियां देखने को मिल रही है। जैसे सेहत और मैंटल हेल्थ सभी के लिए जरूरी है। वैसे ही हमें अपने दांतों का भी ख्याल रखना चाहिए।
- Advertisement -
आज हम आपको दांतों को ठीक रखने और दांतों को एक दम चमका देने वाला एक आसान सा उपाय बताने जा रहे है। इसकी मदद से आपके दांत बिल्कुल सफेद हो जायेंगे और दांतों का पीला पन बिल्कुल ही खत्म हो जाएगा। साथ ही आगर आपके दांतों में कैविटीज है तो इस फार्मूले से आपको कैविटीज में भी राहत मिलेगी।
सेंधा नमक
सेंधा नमक जिसे अंग्रेज़ी में रॉक साल्ट (Rock Salt) भी कहा जाता है, इसकी मदद से आपके दांत की कई बीमारियां ठीक होंगी। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप पानी को हल्का गर्म करें और उसमें सेंधा नमक डालें। इसको मिलने के बाद आप इस पानी से कुल्ला करें। आप रोज़ाना सुबह ब्रश करने के बाद सेंधे नमक से कुल्ला कर सकते है।
- Advertisement -
इसके साथ ही आप इस पानी से दो तीन बार गरारे भी कर सकते है। जिससे की आपके दांतों की कैविटीज भी खत्म हो। आपको इसका इस्तेमाल रोज़ करना होगा। इससे आपके दांत धीरे धीरे सफेद होने लगेंगे और साथ ही आपके दांतों की कैविटीज भी दूर होगी।
अक्सर ही दांतों को रोजाना साफ ना करना या फिर दांतों को ठीक तरह से सभी पोषण न मिलने के कारण दांतों और मसूड़ों में कई तरह के रोग उत्पन हो जाते है। अगर आप निरंतर दांतों का ख्याल रखते है तो आपको ऐसी समस्यायों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- Advertisement -
अच्छे टूथपेस्ट या मंजन का करें इस्तेमाल
अपने दांतों को मज़बूत और सफेद रखने के लिए आपको अच्छे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे की आपके दांतों को केमिकल से भरे टूथपेस्ट के कारण कोई नुकसान न हो। इसलिए टूथपेस्ट खरीदते समय आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए और चाहे तो आप मंजन का भी इस्तेमाल कर सकते है।