हम सब के घरों में खाना बनाने के लिए सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। लोहे के सिलेंडर को रसोई के जिस भी हिस्से में रखते हैं वहां भद्दा सा दाग हो जाता है। इस वजह से फर्श खराब दिखने लगती है। ये दाग काफी गहरे होते हैं जिन्हें साफ करना बहुत मुश्किल होता है। आप भी लोहे के सिलेंडर की वजह से लगे दागों को हटाने के लिए तरह-तरह के उपाय जरूर अपनाते होंगे। हालांकि जिद्दी दाग को हटाना उतना आसान नहीं होता है। लेकिन आप अगर कुछ असरदार घरेलू टिप्स की मदद लें तो इन्हें आसानी से साफ किया जा सकता है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे ही आसान टिप्स जिनकी मदद से आपका गंदा फर्श चमक उठेगा।
- Advertisement -
इन चीजों का करें इस्तेमाल
मिट्टी का तेल मिट्टी के तेल यानी केरोसिन में मौजूद तत्व बहुत स्ट्रांग होते हैं। यही कारण है कि घर में पेंट कराते वक्त वर्कर इसकी मदद से सफाई करते हैं। सिलेंडर के जिद्दी दागों से छूटकारा पाने के लिए भी आप केरोसिन का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले एक कप पानी में 2 से 3 चम्मच केरोसिन तेल मिलाकर एक लिक्विड तैयार कर लें। अब लिक्विड को दागों पर दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। दस मिनट बाद स्क्रब की मदद से लिक्विड को साफ करें। इस उपाय की मदद से फर्श पर लगे जंग के निशान बहुत आसानी से गायब हो जाएंगे।
नींबू, बेकिंड सोडा और पानी
- Advertisement -
घर के हर हिस्से की सफाई के लिए आप बेकिंड सोडा का यूज कर सकते हैं। फर्श साफ करने के लिए एक कप पानी में दो चम्मच बेकिंड सोडा और आधे नींबू का रस डालें। अब इस लिक्विड को टाइल्स पर डालें और स्क्रब की मदद से दबाव दे कर सफाई करें। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने से फर्श पर लगे दाग को काम किया जा सकता है। अमूमन एक से दो बार इस उपाय की मदद से सफाई करने पर दाग साफ हो जाते हैं।
नमक और सिरका सिरके का प्रयोग चीजों की सफाई करने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल से आप किसी भी तरह के दागों को मिटा सकते हैं। जिद्दी दागों को हटाने के लिए सिरका काफी मददगार साबित होता है। सिरका की एसिड प्रकृति इतनी मजबूत होती है कि यह मिनरल्स के जमाव, गंदगी, तेल और जमी हुई मैल को मिटा सकती है। आपको बस जिद्दी दाग के मुताबिक सिरका लेकर उसमें आधा चम्मच नमक डालना है। अब किसी ब्रश या स्क्रब की मदद से सफाई करें। 5 मिनट तक ब्रश की मदद से सफाई करने पर सिलेंडर के दाग बिल्कुल साफ हो जाते हैं। आप सिरके का उपयोग बाजार से खरीदे गए घरेलू क्लीनर की जगह भी कर सकते हैं।
- Advertisement -
टूथपेस्ट आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल केवल दांत की सफाई के लिए नहीं बल्कि कई घरेलू कामों में भी कर सकते हैं। सामानों पर लगे दाग धब्बों को हटाने और साफ करने के लिए भी हम इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दांत चमकाने के साथ सामानों को भी चमका सकता है। अगर सिलेंडर के दाग बहुत हल्के है यानी अभी दाग लगने शुरू ही हुए हैं तो आप उसे हटाने के लिए टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिद्दी दागों पर टूथपेस्ट लगाने पर दाग काफी हद तक साफ हो जाते हैं।
घर में रखें सिलेंडर पर एक समय के बाद जंग लग ही जाती है। हमारे घर का फर्श बहुत लाइट कलर का होता है। ऐसे में हम सिलेंडर को जैसे ही टाइल्स पर रखते हैं दाग लग जाते हैं। इस परेशानी से बचने का तरीका है कि आप सिलेंडर को सीधा टाइल्स पर ना रखकर किसी और चीज पर रखें। ये थे कुछ उपाय जिनकी मदद से आप आसानी से फर्श पर लगे जंग के निशानों को हटा सकते हैं।