Fruit tips : इन फलों के छिलके उतार कर कभी न खाएं क्योंकि बाहरी परत में ही है ताकत

Jass Jass
3 Min Read

अक्सर ही हम फलों को छीलकर खाना पसंद करते है। हमारी आदत होती है की हम फलों को हमेशा ही छील कर खाते है। लेकिन कुछ फल ऐसे होते है जिनके छिलके में ही सभी विटामिन और मिनरल पाएं जाते है। इसलिए इन फलों को कभी भी छील कर नहीं खाना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे की कौन कौन से ऐसे फल है जिन्हें कभी भी छील कर नहीं खाना चाहिए। तो चलिए जानते है इन फलों के बारे में।

- Advertisement -

इन पांच फलों को कभी भी न खाएं छीलकर

1.सेब

सेब एक ऐसा फल है जिसके छिलके में भी कैल्शियम और विटामिन पाया जाता है। लेकिन कुछ लोग सेब के छिलके को हटाकर इसे खाना पसंद करते है। जिससे की इस फल के बहुत से गुण आप इसे खाने से पहले ही खो देते है। इसलिए आप कभी bhj सेब के फल को छील कर न खाएं।

2.अमरूद

अमरूद से भी कभी भी छिलका उतार कर नहीं खाना चाहिए। इसका कारण यह है कि अमरूद के फल के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते है। इसके इलावा अमरूद के छिलके में फाइबर भी मौजूद होता है। इसलिए आपकी कभी भी इसे छील कर नहीं खाना चाहिए।

- Advertisement -

3.खुबानी

कच्चे खुबानी को भी आप कभी छील कर न खाएं क्योंकि इसके छिलके में भी एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है। इसके इलावा इस फल के छिलके में विटामिन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और कैल्शियम भी मौजूद होता है। जिसके कारण इससे कैंसर का जोखिम भी कम हो जाता है।

4.नाशपाती

नाशपाती के छिलके में फ्लेवनोएड्स और हाइड्रोक्सीबेंजोएक एसिड होता है। यह हार्ट और आंखों के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसलिए इस फल को खाने से पहले भी आप कभी छिलके को न उतारे। इस फल को छिलके के साथ खाने से ब्लड वेसल्स भी मज़बूत होते है।

- Advertisement -

5.आम

आम के फल को सभी लोग तकरीबन छिलके को उतार कर ही खाते है। लेकिन क्या आपको पता है की आम को छिलके के साथ खाने से कितने फायदे हो सकते है। आम के फल के छिलके में फैट को बर्न करने की क्षमता होती है। इसके इलावा आम के छिलके में ओमेगा 3, ओमेगा 6, पोलीफेनोल्स और पोलीसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। जिसमे की कैंसर से लड़ने की समर्थ होती है।

TAGGED:
Share This Article