Paratha : नाश्ते में तैयार करें हेल्थी मूंग की दाल वाला परांठा सब उंगली चाटते रह जाएंगे

Jass Jass
3 Min Read

सुबह नाश्ते में अगर आप हेल्थी खाना खाते है तो इससे सारे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है। सुबह का खाना शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है और अगर आप सुबह ठीक से या फिर एनर्जी से भरपूर भोजन नहीं करते है तो आपको सारा दिन नींद और सुस्ती पढ़ी रहती है। इसलिए आपको इस पर जरूर ध्यान देना चाहिए।

- Advertisement -

आज हम आपको सुबह के नाश्ते के लिए बेहद ही एनर्जी से भरपूर चीज़ बताने जा रहे है। सुबह के नाश्ते के लिए मूंग की दाल बेहद फायदेमंद रहती है। हम आपको मूंग की दाल वाला परांठा बनाना सिखाएंगे। मूंग की दाल वाला परांठा बनाना बेहद ही आसान है। आपको इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा।

मूंग की दाल वाला परांठा

मूंग की दाल वाला परांठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में दाल को पूरी रात के लिए भिगो दें। सुबह आप दाल को पानी के साथ धो लें। इसके बाद आप इसमें अदरक, हरी मिर्च और धनिया डाल कर इस सभी को ग्राइंड कर लें। इसके बाद आप एक कड़ाही लें और उसमें तेल को गर्म करें।

- Advertisement -

तेल गर्म होने पर आप इसमें जीरा, हल्दी, हरी मिर्च और धनिया पाउडर का तड़का देकर दाल का पेस्ट डाल दें। अब आप इस पेस्ट में थोड़ा गर्म मसाला और नमक मिला कर इसको धीमी आंच पर इसे अच्छे से भून लें। अब आप एक बर्तन में आटा लें और उसमें अजवाइन, नमक और तेल डाल लें। पानी की मदद से आप आटा गूंथ लें।

अब आप आटे के पेड़े बनाकर उसमें स्टफिंग को भर लें। इसके बाद आप तवा गर्म कर लें और परांठे तैयार कर लें। इस तरह आपका मूंग की दाल वाला परांठा बन कर तैयार है। आप इसे दही या चटनी के साथ भी सर्व कर सकते है।

- Advertisement -

मूंग की दाल के फायदे

मूंग की दाल पाचन को सुधार करने में मदद करती है। इसके साथ ही मूंग की दाल में प्रोटीन की मात्रा भी काफी अधिक होती है। अगर आप मूंग की दाल को रोज खाएं तो इससे आपको प्रोटीन की मात्रा में कोई कमी नहीं रहेगी। आप इसका प्रयोग कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी कर सकते है।

Share This Article