सर्दियों में सलाद के साथ मूली का इस्तेमाल अक्सर ही किया जाता है। साथ ही बहुत से लोगों को मूली के परांठे खाना भी बेहद पसंद होता है परंतु क्या कभी अपने मूली के पत्तों की सब्ज़ी खाई है। मूली के पत्तों से बनी सब्ज़ी खाने में बेहद स्वादिष्ट और सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। बहुत से लोग बाज़ार से मूली लाते समय पत्तों को फेंक देते है।
- Advertisement -
लेकिन मूली के पत्ते भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते है। मूली के पत्तों का सेवन करने से डाइजेशन भी इंप्रूव होता है और साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। आज हम आपको मूली के पत्तों से सब्ज़ी बनाना सिखाने जा रहे है।
मूली के पत्तों की सब्ज़ी बनाने के लिए सामग्री
- एक चम्मच हल्दी
- मूली के पत्ते
- मूली दो से तीन
- दो प्याज
- लहसुन 10 से 12 कलियां
- दो चम्मच राई
- आधा चम्मच सौंफ
- खड़ी लाल मिर्च 5-6
- तेल और स्वादानुसार नमक
मूली के पत्तों से सब्ज़ी बनाने का तरीका
मूली के पत्तों की सब्ज़ी बनाने की लिए सबसे पहले आप मूली के पत्तों को अच्छे से धो लें। धोने के बाद आप पत्तों को अच्छे से काट लें। पत्तों को आप थोड़ा बारीक ही काटे। इसके बाद आप मूली को भी छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। मूली को काटने के बाद आप प्याज़ और लहसुन को भी काट लें। यह सब करने के बाद आप एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें।
- Advertisement -
तेल गर्म होने के बाद आप इसमें मेथी दाना, राई, सौंफ और जीरा डालकर कुछ समय के लिए भून लें। इसके बाद आप इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर पकाएं। जब तक इनका रंग गुलाबी न हो जाए तब तक आप इसे भूनें। अब आप इस मसाले में कटी हुई मूली डालकर फ्राई कर लें। इसके बाद आप इसमें धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
अब आप इसमें मूली के पत्ते और स्वादानुसार नमक भी डाल लें। इसके बाद आप कड़ाही को ढक दें और सब्ज़ी को चार से पांच मिनट तक पकने के लिए रख दें। जब मूली और मूली के पत्ते ठीक से नर्म हो जाएं तब आप गैस को बंद कर दें। तो इस तरह आपकी सब्ज़ी बन कर तैयार है।