आज के समय में बालों का सफेद होना एक आम बात है। इसका प्रमुख कारण आज के समय में इंसान की इस भाग दौड़ जिंदगी में अपना ख्याल न रखना है। सफेद बालों को काला करने के लिए लोग आर्टिफिशियल और केमिकल से भरपूर कलर का इस्तेमाल करने लगे है जो आपके लिए बेहद हानिकारक भी साबित हो सकता है।
- Advertisement -
मेहंदी में मिलाकर लगाएं यह तीन चीज़ें, सफेद बाल होंगे काले
आज हम आपको तीन ऐसी चीज के बारे में बताएंगे जिसे आप मेंहदी में मिलाकर अपने बालों में लगा सकते है और इससे आपके बाल नेचुरल तरीके से काले होंगे।
1.आंवला- आंवला बालों के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी और साथ ही विटामिन ई मौजूद होता है। जो बालों के लिए बेहद ही अच्छा होता है। यह बालों को बढ़ाने और बालों के कलर को बढ़ाने में भी मदद करता है।
- Advertisement -
आमला झड़ते बालों को ठीक करने में भी मदद करता है और साथ ही यह बालों में मौजूद डैंड्रफ को भी दूर करता है। यह तो हुई मेंहदी के साथ आंवला लगाने के फायदे की बात। अब हम आपको बताते है की इसे कैसे लगाना है।
बालों में आंवला और मेहंदी कैसे लगाए-
1. सबसे पहले आप एक कटोरी में दो से तीन चमच मेहंदी पाउडर लें।
- Advertisement -
2. अब इसमें दो चमच आंवला पाउडर डाल दे और दोनों को पानी में अच्छे से मिला ले।
3. अब आप इसे अपने बालों में लगा ले।
4. बालों में लगाने के बाद आप 2 से तीन घंटा इसे ऐसे हो छोड़ दे।
5. 2 से तीन घंटे के बाद आप अपने बालों को अच्छे से धो ले।
2.तेल- आप बालों को काला करने के लिए मेहंदी में तेल भी मिला सकते है। आप सरसों, अरंडी और नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपके बाल काले और घने हो जायेंगे।
इसके साथ ही बालों को आकर्षित बनाने के लिए आप मेहंदी के साथ बादाम के तेल का भी प्रयोग कर सकते है। इससे आपके बाल बेहद ही सुंदर और आकर्षक दिखाई देंगे।
ऐसे लगाए तेल के साथ मेहंदी-
1. सबसे पहले आप तेल को किसी लोहे के बर्तन में गरम कर ले।
2. अब आप इसमें ड्राई मेहंदी डाले और इसको मीडियम गैस पर घुमाते रहे।
3. आपको इसे निरंतर घूमते रहना है इससे गांठ नहीं बनेगी।
4. अब आप इसको ठंडा होने दे और ठंडा होने के बाद इसे आप बालों में लगा ले।
5. बालों में इसे तीन घंटे तक लगाकर रखे और फिर शैंपो के साथ अपने बालों को अच्छी तरह से धो ले।
3.कॉफी- सफेद बालों को काला करने में कॉफी भी एक बेहद ही अच्छी चीज़ मानी जाती है। अगर आप मेहंदी में कॉफी मिला कर लगाते है तो यह आपके सफेद बालों को काला करने में मदद तो करती है और इसके साथ ही इससे आपके बालों का रंग भी बेहद खूबसूरत हो जाता है। इसके साथ ही कॉफी डैंड्रफ की समस्या को भी ठीक करती है।
कॉफी को बालों में कैसे लगाए-
1. आप एक कप पानी में एक चमक कॉफी डाले और इसे उबलने दे।
2. इसके बाद आप इसे ठंडा होने के लिए रख दे।
3. ठंडा होने के बाद आप इसमें 5 से 6 चमच मेहंदी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
4. अब आप इसे बालों में लगा सकते है।
5. 3 से 4 घंटे तक इसे बालों में लगाने के बाद आप इसे सामान्य पानी से धो ले।