Mehndi Tips : मेहंदी का रंग हाथों में नहीं चढ़ता, तो करें इन टिप्स को फॉलो

Jass Jass
3 Min Read

त्योहारों के सीजन में लड़कियां अगर अपने हाथों में मेहंदी न लगाएं तो त्योहार अधूरा लगने लगता है। लेकिन कई बार मेहंदी को हाथों में लगाने के बाद वह हाथों में अच्छी तरह से चढ़ती नहीं है और इसे देखकर मन भी बहुत दुखी हो जाता है। मेहंदी को अगर अच्छे तरीके से लगाया जाए तो ही वह हाथों में अच्छी तरह से चढ़ती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले है जिन्हें फॉलो करने के बाद आपके हाथों में मेहंदी जरूर चढ़ेगी। तो चलिए जानते है इन तरीकों के बारे में।

- Advertisement -

1.नीलगिरी का तेल

नीलगिरी के तेल की मदद से आपके हाथों में मेहंदी जरूर चढ़ेगी। इसके लिए आप मेहंदी को अपने हाथों में लगाने के बाद आप नीलगिरी का तेल लगाएं। इसकी मदद से आपके हाथों में मेहंदी जरूर चढ़ेगी।

2.लौंग

लौंग की मदद से भी आपको बेहद फायदा मिलने वाला है। इसे अप्लाई करने के लिए आप तवे पर लौंग को ड्राई रोस्ट करें और इसे निकलने वाले धुएं से अपने हाथों को सेंके। इसकी मदद से मेहंदी का रंग जरूर चढ़ेगा।

- Advertisement -

3.नींबू और शक्कर का घोल

मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए आप नींबू और शक्कर के घोल का भी इस्तेमाल कर सकते है। मेहंदी लगाने के बाद जब वह सूख जाए तो आप शक्कर और नींबू का घोल तैयार करके अपने हाथों में लगाएं। इससे जरूर मेहंदी का रंग आपके हाथों में गहरा होगा।

4.बाम

मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए आप बाम का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आप मेहंदी के सूखने के बाद अपने हाथों में कोई भी दर्द वाले बाम का इस्तेमाल करें। इससे आपके हाथों में मेहंदी का रंग जरूर चढ़ेगा।

- Advertisement -

5.फिटकरी

फिटकरी की मदद से भी मेहंदी का रंग जरूर चढ़ेगा। इसके लिए सबसे पहले आप फिटकरी को पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद आप इसे सुखी हुई मेहंदी के ऊपर कॉटन की मदद से अप्लाई करें।

6.चुना

हाथों में मेहंदी लगाने के बाद अगर आपने हाथों को धो लिया है और मेहंदी का रंग फीका है तो आप चुने की मदद से इसको गहरा कर सकते है। इसके लिए आप चुने के घोल को अपने हाथों में एक मिनट के लिए लगाएं और फिर इसे धो लें।

 

Share This Article