Makhmali Paneer Recipe : इस तरह बनाए अब तक का सबसे मखमली पनीर जानिए रेसिपी

Jass Jass
3 Min Read

हमारे देश में फंक्शन चाहे कोई भी हो परंतु पनीर की सब्ज़ी तकरीबन हर फंक्शन में बनाई जाती है। पनीर से बनी अलग अलग तरह की सब्ज़ी सभी को बेहद ही पसंद आती है। आज हम आपको पनीर से बनाई जाने वाली सब्ज़ी बनाना सिखाएंगे। इस डिश को पनीर मखमली कहा जाता है।

- Advertisement -

पनीर सेहत के लिए भी बेहद अच्छा होता है। इसलिए इससे बनी हर एक सब्ज़ी सभी लोग खाना बेहद पसंद करते है। इसे घर पर बनाना काफ़ी आसान है। आप चाहे तो इसे घर पर आने वाले गेस्ट के लिए भी बना सकते है। आज हम आपको पनीर मखमली बनाना सिखाने जा रहे है।

इसे भी पढ़े : बालों के झड़ने से हो गए हो परेशान, तो लगाएं यह तेल होंगे बाल मजबूत

- Advertisement -

पनीर मखमल बनाने के लिए सामग्री

  • आधा कप तेल
  • चीनी एक चम्मच
  • दो चम्मच मिर्ची पाउडर
  • दो चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • नीर – 500 ग्राम
  • बादाम – 20
  • टमाटर – 5
  • प्याज़ – 5
  • अदरक और लहसुन पेस्ट – आवश्यकता अनुसार
  • दो चम्मच धनिया पाउडर

पनीर मखमली बनाने की विधि

पनीर मखमली बनाने के लिए सबसे पहले आप एक रात पहले बादाम भिगोकर रखें। अगले दिन आप जब पनीर मखमली बनाने लगे तो सबसे पहले पनीर को काट लें। पनीर को छोटे छोटे टुकड़ों में काटे। पनीर को कटने के बाद आप प्याज़ भी काट लें।

- Advertisement -

दोनों चीज़ों को काटने के बाद एक बर्तन लें और उसमें तेल डाल कर उसे धीमी आंच में गर्म कर लें। तेल गरम होने के बाद आप उसमें कटे हुए प्याज़, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर फ्राई कर लें। आप इसे तब तक फ्राई करें जब तक की इनका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए।

इसे फ्राई करने के बाद आप ग्राइंडर में टमाटर और भीगे हुए बादाम डालकर ग्राइंड कर लें। इसे ग्राइंड करने के बाद आप इसे फ्राई की हुई सामग्री में मिक्स कर लें। सभी को मिक्स करने के बाद आप इसमें दो चम्मच हल्दी, एक चम्मच मिर्च पाउडर और दो चम्मच धनिया पाउडर डालें।

यह सब डालने के बाद आप इसे अच्छे से मिक्स कर लें और इसमें चीनी, स्वादानुसार नमक और आधा कप पानी डाल कर इसे अच्छे से पका लें। इसे पकाने के बाद आप इसमें अब कटा हुआ पनीर डालें। अब आप इस सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें और सब्ज़ी को मीडियम गैस पर पकने दें।

सब्ज़ी पकने के बाद आप इसमें स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें धनियां भी दल सकते है।

Share This Article