लंच हो या डिनर तकरीबन हर घर में रोटी ही बनाई जाती है। कई लोगों की कोशिश होती है की रोटी एक दम दूध जैसी सफेद बनाई जाए परंतु उन्हें सफेद रोटी बनाने के लिए बेहद दिकत का सामना करना पढ़ता है। या तो रोटी काली पड़ जाती है और या फिर रोटी अच्छे से बन नहीं पति है।
- Advertisement -
अच्छे से सफेद रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आटे को अच्छे से तैयार करना बेहद जरूरी होता है। अगर आपने आता ही अच्छे से न गूंथा हो तो अच्छी रोटी बनाना बेहद मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको अच्छे से सफेद रोटी बनाना सिखाएंगे।
सफेद रोटी बनाने के लिए सामग्री
- एक कप आटा
- एक कप मैदा
- आधा कप दूध
- एक चम्मच तेल
- नमक एक चुटकी
सफेद रोटी बनाने की विधि
सफेद रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथे। आटा गूंथने के लिए एक परात लें। अब उसमें गेंहू का आटा और मैदा दोनों डाल दें और अच्छे से मिक्स करें। मिक्स करने के बाद आप इसमें एक चुटकी नमक और एक चम्मच तेल मिलाएं। अब इसमें थोड़ा थोड़ा दूध डालते हुए आटे को गूंथते रहे। आटा गूंथते समय ध्यान रखें की आटा बिल्कुल नर्म ही रहे। इसके बाद आप इसे 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही रख दे ताकि आटा नर्म और अच्छे से सेट हो जाएं।
- Advertisement -
इसके बाद आप रोटियां तैयार कर सकते है। आटे के छोटे पेड़े कर लें और एक एक करके आप दूध जैसी सफेद रोटी तैयार कर सकते है। रोटी बेलते समय ध्यान रखें की रोटी अच्छी तरह से बेली जाए। रोटी न तो ज्यादा मोटी हो और न ही पतली। तो इस तरह आप आसानी से घर पर सफेद रोटी बना सकते है।