देश में त्योहारों का सीजन हो और घर पर मिठाई न आए ऐसा हो ही नहीं सकता। सभी भारतीय लोगों को मिठाई खाना बेहद पसंद होता है। इसलिए त्योहार के सीजन में सभी बाज़ार से मिठाई खरीद कर लाते है परंतु क्या हो अगर आप मिठाई अपने घर पर ही बनाएं। एक तो यह खाने में भी स्वादिष्ट होगी और दूसरा यह सेहत के लिए भी अच्छी रहेगी।
- Advertisement -
घर पर जब आप खुद मिठाई बनाएंगे तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगी क्योंकि आप इसे बनाते समय पूरी सफाई का भी ख्याल रखेंगे। आज हम आपको घर पर मावे के पेड़े बनाना सिखाएंगे। घर पर मावा के पेड़े बनाना बेहद ही आसान है। तो चलिए इसकी रेसिपी के बारे में जानते है।
मावा पीड़ा बनाने के लिए सामग्री
- मावा – 300 ग्राम
- बुरा – एक कप
- घी – एक चम्मच
- इलाइची – 10
- पिस्ता – 10 से 12
मावा पेड़ा बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में मावा को गरम कर लें और इसमें घी को मिला लें। अब आप इसे अच्छे से भून लीजिए। मावा को भुनने के बाद आप इसे ठंडा होने तक रख दीजिए। इसके बाद आप इलाइची को छिल कर उसका पाउडर बना लें। अब आप इस पाउडर को बुरे के साथ में मावा के बीच डाल दे और इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- Advertisement -
मावा के पेड़े बनाने के लिए मिश्रण तैयार है। अब आप इस तैयार किए हुए मिश्रण से पेड़े तैयार कर लें। पेड़े को तैयार करते समय आप इसके ऊपर दो तीन दाने इलाइची और पिस्ता के दाने रखकर हाथ से दबा लें। इस तरह आप एक एक करके मावा के पेड़ों को तैयार कर लें और आपकी यह रेसिपी बन कर तैयार है।
त्योहार के समय आप चाहे तो इसका भोग भी लगा सकते है। बहुत से लोग घर पर ही मावा के पेड़े तैयार करके मंदिरों में प्रसाद के रूप में ले जाते है। या फिर आप घर पर ही बने मंदिर में भी इसका भोग लगा सकते है। भोग लगाने के बाद आप इसे खाएं। यह खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगेंगे।