गंदे और तेल में चिपटे बर्तनों को धोना बहुत ही मुश्किल भरा काम होता है। गंदे बर्तनों को साफ करने में मेहनत तो लगती है साथ ही साथ समय भी बहुत ज्यादा लगता है, इसलिए कई लोग डिशवॉशर या फिर साबुन का इस्तेमाल बर्तन धोने के लिए करते हैं, लेकिन आप ये बर्तन बिना साबुन और बिना डिशवॉशर करके भी एकदम चका चक साफ कर सकते हैं और आप जानना चाहते हो कैसे तो आइए जानते हैं कुछ गजब तरीके जो आपके बर्तन से तेल की चिकनाहट और खाने की स्मेल ( बदबू ) दोनों को ही दूर कर दे झटके से वह भी बिना मेहनत के।
- Advertisement -
गरम पानी और डिशवॉशर : बर्तन धोने से पहले आप पानी गरम कर ले और डिशवॉशर थोड़ा सा गरम पानी में डालकर उसका मिश्रण ( mixture) बना ले, फिर उसके बाद जो-जो बर्तन आपको धोना है वह बर्तन में ये पानी का मिश्रण डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दे, फिर उसके बाद आप बर्तन को धोले। बर्तन को एक बार और साफ पानी से धोने के बाद आप देखोगे कि बर्तन से तेल की चिकनाहट और खाने का स्मेल दोनों ही गायब हो गया है।
नींबू का जादू : जिस प्रकार नींबू निचोड़ने के बाद इंसानों की प्यास बुझाने के काम आता है, उसे प्रकार नींबू हमारे घर की महिलाओं के बर्तन धोने के भी काम में आता है, तो हमें बस नींबू के छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना है और उन टुकड़ों को लेकर गंदे बर्तन पर रगड़ना है और इन बर्तनों को 5 मिनट के लिए छोड़ देना है। फिर उसके बाद आपको एक बार साफ पानी से बर्तन धो देना है, आप देखोगे कि आपके बर्तन चमक उठे हैं, हैं नींबू के अंदर नेचुरल क्लीनिंग प्रॉपर्टी होती है, जिससे बर्तन की चमक निखर जाती है।
- Advertisement -
विनेगर : अपने अंदाज अनुसार विनेगर ले और आप उन्हें वह हर बर्तन पर लगाए जिस बर्तन पे आपको तेल की चिकनाहट ज्यादा नज़र आतीं है, विनेगर लगाने के थोड़ी देर बाद बर्तन को साफ पानी से धो ले, फिर आप ये देखोगे आपके बर्तन बिलकुल नए जैसे चमकने लगे हैं,
- Advertisement -
ये तरीका अपना के आप गंदे बर्तन और बदबूदार बर्तन से छुटकारा पा सकते हो वो भी बिना डिशवॉशर के। अब चमकेंगे बर्तन बिना डिशवॉशर के