Homemade Face Wash : बाज़ार से फेस वॉश खरीदने की बजाए, इन चीज़ों का करें इस्तेमाल

Jass Jass
3 Min Read

त्वचा को साफ और सुंदर बनाए रखने के लिए हर दिन त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अगर आप अपनी स्किन का ख्याल नहीं रखते है तो आपके चेहरे पर ब्लैकहेड्स के साथ मुंहासे होने लगते है। जिससे चेहरा देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। ऐसे में बहुत से लोग बाज़ार से लोशन और क्रीम का इस्तेमाल करने लगते है।

- Advertisement -

यह प्रोडक्ट्स केमिकल बेस्ड होते है। इससे आपकी त्वचा पर और भी बुरा असर पढ़ता है। इसलिए इनको न ही इस्तेमाल किया जाए तो अच्छा है। इनकी जगह पर आज हम आपको त्वचा के लिए घर पर प्रोडक्ट्स बनाना सिखाने जा रहे है। इसे बनाने के लिए आपको केवल किचन में पड़े सामान की ही जरूरत होगी और यह आसानी से बन जायेगा। तो चलिए जानते है चेहरे को निखारने के लिए होम मेड प्रोडक्ट्स के बारे में।

1.टमाटर

चेहरे को निखारने के लिए टमाटर बेहद ही फायदेमंद रहता है। टमाटर की मदद से आपका चेहरा खिला खिला रहता है। विटामिन ए, सी और के टमाटर में पाया जाता है। इसे चेहरे पर लगाने के लिए सबसे पहले आप टमाटर को अच्छे से धो लें। इसके बाद आप इसे बीच में से दो टुकड़ों में काट लें। अब आप टमाटर के ऊपर थोड़ी सी चीनी डालें।

- Advertisement -

चीनी डालने के बाद आप टमाटर को अपने चेहरे पर रगड़े। आप इसे लगभग पांच मिनट तक रगड़े। इससे आपका चेहरा साफ हो जाएगा।

2.गुलाब जल

आप अपने चेहरे को गुलाब जल की मदद से भी निखार सकते है। गुलाब जल आंखों की सूजन को भी कम करने में मदद करता है और साथ ही यह स्किन को हाइड्रेट भी रखता है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले आप एक कॉटन का टुकड़ा लें और उसे अच्छे से गुलाब जल में डिप कर लें। अब आप इसे धीरे धीरे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इससे आपका चेहरा बिल्कुल साफ हो जाएगा।

- Advertisement -

3.एलोवेरा

एलोवेरा त्वचा के लिए बेहद ही शानदार है। इससे चेहरे को बहुत फायदा मिलता है। एलोवेरा त्वचा से जुड़ी बहुत सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में दो चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच कच्चा शहद डाल लें। दोनों को अच्छे से मिक्स करने के बाद आप इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इसके बाद आप अपने चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।

Share This Article