घर में किचन का काम सबसे मुश्किल होता है। हर दिन सारा दिन कुछ न कुछ बनाते रहना और फिर कोई भी चीज़ बनाने के बाद सफाई करना मतलब किचन का काम तो मानो जैसे दुनिया में सबसे मुश्किल काम हो। लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी होती है जिन्हें करने में बेहद ही समय लग जाता है जैसे की लहसुन को छिलना। लहसुन को छिलना बहुत मुश्किल हो जाता है।
- Advertisement -
लहसुन को डाल और सब्ज़ी में डाल स्वाद को बढ़ाया जाता है। लेकिन आफत तो तब आती है जब इसे छीलने का झंझट खत्म नहीं होता। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने वाले है जिन्हें फॉलो कर आप आसानी से लहसुन को छील लेंगे।
लहसुन को छिलने के लिए आसान तरीके
1.ओवन
लहसुन को आसानी से छिलने के लिए आप ओवन का इस्तेमाल कर सकते है। आप लहसुन की कलियों को एक थाली में रखकर दो मिनट के लिए ओवन में रख दें। दो मिनट के समय बाद थाली को बाहर निकाल लें। इस तरह करने से छिलके खुद ही लहसुन से अलग हो जाएंगे।
- Advertisement -
2.तवा
अगर आपके घर में ओवन नहीं है तो भी आप परेशान न हो। आप ओवन की जगह तवे का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आप तवे के ऊपर लहसुन की कलियां को रख दें। थोड़ी देर के बाद लहसुन के छिलके ढीले पढ़ जायेंगे। इससे आपका काम बेहद आसान हो जायेगा।
3.गुनगुना पानी
लहसुन को अच्छे से और जल्दी छीलने के लिए आप गुनगुने पानी का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आप लहसुन को कलियों को कुछ देर के लिए गुनगुने पानी में भिगोकर रख दें और कुछ देर तक इसे ऐसे ही रखा रहने दें। थोड़ी देर बाद लहसुन के छिलके ढीले पढ़ जायेंगे जिससे की आपका काम आसान हो जायेगा। आप पानी में लहसुन को कम से कम 20 मिनट तक रख दें। 20 मिनट तक लहसुन को गुनगुने पानी में रखने से छिलके खुद ही गलकर हट जायेंगे।
- Advertisement -
इसके इलावा अगर आपको लहसुन को छीलते समय हाथों में चिचिपा पन महसूस होता है तो आप तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपको हाथों में चिपचिपा पन महसूस नहीं होगा।