Beauty tips : घुटनों और कोहनी के कालेपन से हो परेशान तो, अपनाएं यह घरेलू नुस्खे

Jass Jass
3 Min Read

चेहरे को निखारने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। कई तरह के महंगे प्रोडक्ट और क्रीम हम अक्सर ही चेहरे की खूबसूरती के लिए लें आते है परंतु हम अपने घुटनों और कोहनी की तरफ़ ध्यान नहीं देते। जिसके कारण वह काले पढ़ने लगते है।

- Advertisement -

अच्छे से सफ़ाई न करने और क्रीम, लोशन न लगाने के कारण अक्सर ही हमारे घुटने और कोहनी काली पढ़ जाति है। जो फिर देखने में बेहद बुरी लगती है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे है जिसे अप्लाई करके आप आपने घुटनों और कोहनी का कालापन दूर कर सकते है।

नारियल का तेल

घुटनों और कोहनी पर नारियल का तेल अप्लाई करने से कालापन जरूर दूर होगा। नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते है। यह आपकी काली त्वचा को दूर करने में मादा करते है। आप नारियल के तेल को इन चीज़ों के साथ अप्लाई कर सकते है।

- Advertisement -

1.नारियल का तेल और एलोवेरा

आप नारियल के तेल में एलोवेरा को मिलाकर लगा सकते है। इस नुस्खे को अप्लाई करने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल और दो चम्मच नारियल तेल को मिला लें। अब आप इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें। इसे मिलने के बाद आप इसे अपने घुटनों और कोहनी पर लगा लें। इसे आप 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें और बाद में पानी से धो लें।

2.नारियल का तेल और हल्दी

आप नारियल के तेल में हल्दी को मिलाकर भी पेस्ट तैयार कर सकते है। इनका पेस्ट तैयार करने के लिए आप नारियल के तेल के दो चम्मच लें और उसमें हल्दी का आधा चम्मच मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। अब आप इसे अपनी कोहनी और घुटनों पर लगा लें। इसे भी आप 15 से 20 मिनट तक लगाने के बाद पानी के साथ धो लें।

- Advertisement -

3.नारियल का तेल और बेसन

आप नारियल के तेल के साथ बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसे तैयार करने के लिए आप दो चम्मच नारियल का तेल लें और उसमें एक चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को भी आप थोड़ी देर के लिए अपने घुटनों और कोहनी पर लगा कर उसे पानी से धो लें। इससे कालापन दूर हो जाएगा।

 

TAGGED:
Share This Article