आजकल बहुत से लोगों को गार्डेनिंग का बहुत शौंक है। कुछ लोग तो अपने घर पर ही गार्डन बना लेते है। अपने घर के बगीचे पर ही पेड़ पौधों को उगाते है। ऐसे में फिर इन सभी पेड़ पौधों का ख्याल हमें खुद ही रखना पढ़ता है। कई बार हम देखते है की पेड़ या पौधे में दीमक लग जाती है। जिससे की वह अंदर से खोखले होने लगते है। आज हम आपको इसके लिए घर पर ही उपाय बताने जा रहे है। जिसे फॉलो कर आप आसानी से दीमक को भगा सकते है।
- Advertisement -
इसके लिए हम खट्टे दही का इस्तेमाल करेंगे। खट्टे दही की मदद से आप दीमक से आसानी से छुटकारा पा सकते है। इसके लिए आपको पुराना दही चाहिए होगा जो खट्टा हो चुका है। इसके लिए आप दिए हुए टिप्स को जरूर फॉलो करें।
खट्टे दही से भगाए दीमक
दीमक अगर पौधों की जड़ों में लग जाए तो फिर वह खराब हो जाते है। इसलिए पौधो को दीमक से बचाना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए हम अक्सर ही बाज़ार से कीटनाशक या फिर कोई अन्य केमिकल से भरपूर प्रोडक्ट लाते है। जो की दीमक को तो भगा देता है परंतु वह पौधे के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता। इसलिए इनका इस्तेमाल न ही करें तो अच्छा है।
- Advertisement -
जरूरी नहीं है की दीमक जड़ों में ही लगे यह पत्तों, तने या फिर मिट्टी में भी लग जाती है। दीमक अगर तनों में लग जाए तो फिर यह तनों के अंदर छेक कर देती है। इसलिए आप इसके बचाव के लिए खट्टे दही का इस्तेमाल कर सकते है।i इसके लिए आप खट्टा दही लें और उसका घोल तैयार करके उसे स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।
आप इस स्प्रे को पौधों पर इस्तेमाल कर सकते है। आप इसका इस्तेमाल एक महीने तक हर दूसरे दिन करें। इससे दीमक भाग जायेगा और आपका पौधा एकदम खिल उठेगा। आप वैसे भी इसका प्रयोग कर सकते है। आप हफ्ते में एक या दो बार खट्टे दही का स्प्रे अपने पौधे पर कर सकते है। यह दीमक को भगाने का एक देसी तरीका है। इसमें किसी तरह का केमिकल भी नहीं है।