कुछ लोगों को गार्डेनिंग का बहुत शौंक होता है। वह अपने घर पर ही गार्डन बना लेते है और अच्छे से पौधों का ख्याल भी रखते है। लेकिन कई बार अच्छे से खाद पानी डालने के बाद भी पौधे खराब हो जाते है। ऐसे में हम बेहद ही परेशान हो जाते है क्योंकि पौधों का अच्छे से ख्याल रखने के बाद भी अगर ऐसा हो तो जाहिर सी बात है की मन बेहद निराश हो जाता है।
- Advertisement -
लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिन्हें अगर आप फॉलो करेंगे तो आपका गार्डन एक दम हरा भरा रहेगा। पौधों के मुरझाने के पीछे कई कारण होते है। जिनके बारे में आज हम बात करेंगे तो चलिए जानते है।
1.पानी
पौधों को कितना पानी चाहिए हमें इस बात का जरूर ख्याल रखना चाहिए। कुछ पौधे होते है जिन्हें कम पानी की जरूरत होती है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ पौधे ऐसे भी होते है जिन्हें ज्यादा पानी की जरूरत होती है। इसलिए पहले ही आपको यह देखना चाहिए की आप जो पौधा लगाने जा रहे है उसे कितने पानी की जरूरत होगी।
- Advertisement -
आप पौधे पर कभी भी एकदम सीधा ही पानी कभी न डालें। आप हमेशा ही पौधों के ऊपर हल्के पानी का छिड़काव करें। इसके साथ ही अगर आप पौधे को ज्यादा पानी देंगे तो इससे पौधे की पत्तियां पीली और साथ ही मिट्टी भी गीली दिखेगी। वहीं अगर आप कम पानी डालते है तो इससे पत्तियां बुरी होकर गिरने लगेगी और साथ ही मिट्टी भी सुखी दिखेगी।
2.धूप
पानी के साथ ही आपको धूप का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ख्याल रखें की आपके पौधे की हर दिन कितनी धूप की जरूरत है। गर्मी के दिनों में आप पौधों को कभी भी सीधे धूप की किरणों में कभी न रखें। अगर पौधे को धूप कम मिलती है तो इससे पौधों का तना कमज़ोर हो जायेगा और साथ ही उसकी ग्रोथ भी रुक जायेगी।
- Advertisement -
वहीं अगर धूप ज्यादा पढ़ती है तो पौधे की पत्तियां जली हुई, डार्क और सूखी हुई दिखने लगेंगी। इसलिए आप ख्याल रखें की पौधे को न ज्यादा और न ही कम धूप मिले।