Hair tips : बालों की समस्या से हो परेशान तो लगाएं यह तेल, बाल होंगे काले और चमकदार

Jass Jass
3 Min Read

तकरीबन सभी लड़कियों की इच्छा होती है की उनके बाल शाइनी, मजबूत और लंबे दिखे। लेकिन आजकल खान पान, प्रदूषण और स्ट्रेस के चलते बाल कमज़ोर और सफेद होने लगते है। जो देखने में फिर बेहद ही बुरे लगते है। इसके लिए फिर कुछ लड़कियां केमिकल से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। जो बालों के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं होते।

- Advertisement -

आज हम आपको घर पर बालों के लिए प्याज़ का तेल बनाना सिखाएंगे। जिसे आप अपने बालों में अप्लाई कर सकते है। प्याज़ का तेल बेहद ही गुणों से भरपूर होता है। इससे आपके बाल घने, मज़बूत और लंबे हो जायेंगे। तो चलिए आज हम आपको घर पर प्याज़ का तेल बनाना सीखते है।

प्याज़ का तेल बनाने की विधि

प्याज़ का तेल बनाने के लिए सबसे पहले आप प्याज़ को बारीक चाप करें। इसके बाद आप इसे कढ़ाई में तेल के साथ मिला लें। आप नारियल और जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते है। इसके बाद आप इसे धीमी गैस पर गर्म कर लें। जब प्याज़ सुनहेरे रंग का हो जाए तब आप इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद आप इसे छननी की मदद से तेल को अलग कर लें और इसे किसी बोतल में भर कर रख लें।

- Advertisement -

कैसे लगाएं प्याज़ का तेल

प्याज़ का तेल बालों में लगाने के लिए सबसे पहले आप अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें। आप इस बात का ध्यान रखें कि गंदे बालों पर आप तेल को अप्लाई न करें। आप रात को सोने के समय प्याज़ का तेल लगा सकते है और सुबह आप इसे साफ पानी से धो लें। बालों में तेल लगाने के बाद आप सिर की अच्छे से मालिश भी जरूर कर लें।

इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और बाल भी मज़बूत होंगे। आप इस तेल को हफ्ते में एक या दो बार लगा सकते है। यकीनन ही थोड़े हफ्तों बाद आपके बाल घने और लंबे हो जायेंगे। अगर आपके बालों में डेंड्रफ की समस्या है तो प्याज़ का तेल लगाने से आपके सिर से डैंड्रफ की समस्या भी दूर हो जायेगी और साथ ही आपके बाल भी नहीं झड़ेंगे।

- Advertisement -
Share This Article