How To Store Lemon : फ्रिज में रखने के बाद भी जल्दी खराब हो जाते हैं नींबू, तो अपनाये ये असरदार तरीका

Shivani
3 Min Read

हम सभी जानते हैं की हमारे बॉडी के लिए नींबू बहुत अच्छा होता है। हम में से कई लोगों को नींबू पानी भी बहुत पसंद होता है। सुबह उठते ही बहुत से लोगों की पहली मॉंर्निंग ड्रिंक नींबू पानी ही होती है। यह हमारी बॉडी को डिटॉक्स करता है। साथ ही वेट को कम करने में भी मदद करता है। अक्सर सस्ते होने की वजह से लोग बहुत सारे नींबू खरीद लेते हैं। जिसके बाद उन्हें स्टोर करना काफी मुश्किल हो जाता हैं। कुछ ही दिनों में फ्रिज में नीबू को रखने के बाद भी वो खराब होने लगते हैं। नींबू जल्द ही भूरे होने लगते हैं और इनसे गन्दी स्मेल भी आने लगती हैं। ऐसे में ये इस्तेमाल में नहीं आते हैं। तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही टिप्स लेकर आये हैं जिसमें आप नींबू को एक महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं। चलिए जानते हैं नींबू को ज्यादा समय तक स्टोर करके रखने का तरीका।

- Advertisement -

कंटेनर का करें इस्तेमाल

हमारे घरों में प्लास्टिक कंटेनर तो होते ही हैं बस आपको इनका इस्तेमाल नींबू को स्टोर करने के लिए करना हैं। जी हां आप प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल करके नींबू को ज्यादा दिनों तक चला सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले नींबू को किसी न्यूज़ पेपर या पन्नी में लपेट कर प्लास्टिक के एयर टाइट कंटेनर में डाल दें। अब इन्हे फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से आप देखेंगे के नींबू कई दिनों तक फ्रिज में हरे ही रहेंगे। इससे आप अपने नींबू को खराब होने से बचा सकते हैं।

करें फॉयल पेपर का इस्तेमाल

नींबू को ज्यादा समय तक फ्रेश रखने के लिए फॉयल पेपर का इस्तेमाल किया जा सकता है। फॉयल पेपर का इस्तेमाल छोटे संख्या में नींबू को स्टोर करने के लिए किया जाता है। इसके लिए नींबू को फॉयल पेपर में अच्छे से लपेट दें। फॉयल पेपर नमी को बाहर नहीं निकलने देगा। यह तरीका नींबू को लम्बे समय तक स्टोर करने में मदद करेगा।

- Advertisement -

जिप लॉक बैग का इस्तेमाल

जिप लॉक बैग का इस्तेमाल करके नींबू को फ्रिज में लम्बे समय के लिए स्टोर किया जा सकता है। जिप लॉक बैग में नींबू रख कर सील कर देने से नमी बाहर नहीं निकलेगी, जिससे वे लम्बे समय तक ताजगी बनाए रख सकते हैं। फ्रिज में स्टोर करने से नींबू को खराब होने से बचाया जा सकता है।

- Advertisement -

इसके लिए एक जिप लॉक बैग लें और उसमें नीबू डालकर इसे बंद कर दें। इसके बाद इन बैग्स को फ्रिज में रख दें। जिससे इसकी सील बंद हो जाएगी और नमी बहार नहीं निकलेगी। ऐसा करने से लम्बे समय तक नींबू खराब नहीं होंगे। नींबू को फ़्रिज़ में स्टोर करने के लिए यह भी काफी अच्छा तरीका है।

Share This Article