हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही रुप से बहुत महत्व है। इस पौधे से जुड़ी कई कहानियां और कथाएं भी हैं। हमारे घरों में तो अक्सर दिन की शुरआत तुलसी के पौधे में जल चढ़ाकर होती है। वहीं जब सर्दी-जुकाम होता है तो हम इसकी पत्तियों का इस्तेमाल काढ़ा बनाते समय भी करते हैं। तुलसी के पौधे का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। ऐसे में बदलता मौसम और गलत डाइट के साथ बालों के प्रति लापरवाही के चलते बाल गिरने लगते हैं।
- Advertisement -
आजकल बालों का झड़ना एक ऐसी परेशानी बन चुका है जिससे हर कोई परेशान है। आयुर्वेद में कई ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिनकी पत्तियों में बालों की हर परेशानी का हल छिपा है। जी हां हम बात कर रहे हैं तुलसी के पौधे की। इसके अंदर ढेर सारे औषधीय गुण मौजूद हैं। जो शरीर के साथ बालों की सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि तुलसी के इस्तेमाल से आपके बालों का गिरना कैसे रुक जाएगा। साथ ही यह आपके बालों को सेहतमंद भी बना देगा।आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से तुलसी के पत्ती से बने हेयर मास्क के बारे में बताएंगे जिससे आपके बाल के झड़ने की समस्या खत्म हो जाएगी।
हेयर मास्क
- Advertisement -
आप बालों की देखभाल के लिए तुलसी का उपयोग कर सकते हैं। बालों को हेल्दी रखने का यह एक नैचुरल तरीका है। इसके लिए आपको तुलसी की कुछ पत्तियों को मिक्सी में पीस लेना है। फिर उसे बाल में मास्क की तरह अप्लाई करके आधा घंटा के लिए छोड़ देना है। फिर आधे घंटे बाद बालों को साफ पानी की मदद से वॉश कर लेना है। तुलसी के पत्तों को पीसकर बालों पर लगाने से वे मजबूती से बढ़ सकते हैं और स्वास्थ्य दिख सकते हैं। अगर ऐसा आप लगातार करते हैं तो यह तरीका आपके बालों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
- Advertisement -
हेयर मास्क लगाने के फायदे
आपके बालों के गिरने की परेशानी को यह हेयर मास्क बहुत हद तक कम कर देगा। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है। यह स्कैल्प में जा कर हेयर फॉल को होने से रोकता है। आपके बाल भी अगर कम उम्र में सफेद हो रहे हैं तो इस मास्क को लगाने से आपके बाल नैचुरली काले हो सकते हैं। आप तुलसी के लेप को लगभग आधे घंटे तक लगाकर रखें। इस हेयर मास्क से डैंड्रफ भी दूर होता है। यह स्कैल्प इंफेक्शन को दूर करने में भी कारगर साबित होता है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण बालों में डैंड्रफ होने से रोकते हैं।
ये मास्क आपके रूखे और बेजान बालों में चमक लाने में भी मदद करता है। आपको इस हेयर मास्क में एक चम्मच नारियल तेल भी मिलाकर लगा सकते हैं। इससे बालों को पर्याप्त मॉस्चुराइजिंग मिलेगी। यह हेयर मास्क बालों को नैचुरल पोषण देता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ-साथ समय से पहले बालों का झड़ना रोकता है। तुलसी की पत्तियों का यह हेयर मास्क बालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।