Remove Paint Daag From Tiles : अब पेंट के दाग से फीकी नहीं पड़ेगी टाइल्स की चमक, इन सस्ती चीजों के इस्तेमाल से करें सफाई

Shivani
3 Min Read

दिवाली का त्यौहार नजदीक आ चुका है। ऐसे में ज्यादातर घरों में साफ-सफाई का काम शुरू हो जाता है। इसके साथ ही कई लोग अपने घरों में डेंटिंग और पेंटिंग भी करवाते हैं। ऐसे में कई बार दीवारों और फर्नीचर को पेंट करते समय इसके छींटे फर्श पर गिर जाते हैं। यदि सावधानी के साथ पेंटिंग ना किया जाए तो यह समस्या बहुत गंभीर हो जाती है, क्योंकि पेंट के दाग ज्यादा जगहों पर लग जाते हैं।

- Advertisement -

आमतौर पर सफाई के लिए एक या दो बार झाड़ू-पोंछा लगा दिया जाता है। लेकिन टाइल्स की गंदगी को साफ करने के लिए इतना करना काफी नहीं होता है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि टाइल्स से पेंट के दाग को हटाना बहुत ही मेहनत भरा काम है। लेकिन कुछ चीजों से इसे हटाना बहुत आसान हो जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ट्रिक लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप आसानी से इन दागों से छुटकारा पा सकते हैं।तो चलिए जानते हैं टाइल्स वाले फर्श की चमक को बरकरार रखने का तरीका।

खरोंच कर निकालें पेंट

- Advertisement -

अगर टाइल्स पर पेंट गिर जाए तो इसे हटाने की जल्दबाजी ना करें, क्योंकि यह आपकी मेहनत को बढ़ा सकता है। इसलिए पेंट गिरते ही या तो इसे तुरंत साफ कर लें या फिर पूरी तरह से इसे सूखने दें। अगर टाइल्स पर लगा पेंट पूरी तरह से सुख गया है तो आप इसे खरोंच कर निकाल सकते हैं। ध्यान रखें इस मेथड से टाइल्स खराब ना हो इसलिए पेंट को खरोंचने के लिए स्क्रेपर, यूटिलिटी चाकू का ही इस्तेमाल करें। आप पेंट को लूज करने के लिए हीट गन की मदद भी ले सकते हैं।

विनेगर का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

- Advertisement -

टाइल्स को बिना डैमेज किए पेंट के दाग को हटाने के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा विनेगर और एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंद को डालकर गर्म कर लें। अब माइक्रोफाइबर क्लॉथ की मदद से मिश्रण को फर्श पर लगे पेंट के दाग पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद स्क्रबर से रगड़कर दाग को साफ कर लें।

हार्पिक का इस्तेमाल

आप टाइल्स से पेंट के दाग को हटाने के लिए टॉयलेट साफ करने के लिए यूज किए जाने वाले हार्पिक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए दाग लगे हुए जगह पर दो मिनट के लिए हार्पिक को डालकर छोड़ दें। फिर दो मिनट बाद इसे स्क्रब से रगड़ें। ऐसा करते ही दाग आसानी से हटने लगेगा। फिर गीले कपड़े से फर्श को पोंछ लें। ध्यान रखें हार्पिक को ज्यादा देर तक टाइल्स पर लगा नहीं छोड़ें। इससे टाइल्स का रंग उड़ सकता है।

Share This Article