Gulab Jamun : घर पर बनाए मार्केट जैसी गुलाब जामुन आज ही जान ले बनाने की टिप्स

Jass Jass
3 Min Read

देश में अब त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और आज पूरा देश रक्षा बंधन का त्योहार मना रहा है। बाई बहन के पवित्र रिश्ते का यह त्योहार भारत के तकरीबन सभी राज्यों में मनाया जाता है। यह त्योहार मिठाई के बिना तो बेहद ही अधूरा है। अगर आप इस बार रक्षा बंधन के त्योहार में घर पर मिठाई बनाए तो कैसा रहगी।

- Advertisement -

भारत में हर त्योहार के समय गुलाब जामुन एक बेहद ही खास मिठाई है। सभी लोग इसे बेहद ही पसंद करते है परंतु क्या आप जानते है की आप इसे अपने घर पर भी बना सकते है। जी हां आप गुलाब जामुन को चाहे तो खुद भी अपने घर पर बना सकते है।

हां शुरू में एक दो बार आप इसे ठीक तरह से बनाने में नाकाम तो हो सकते है परंतु अगर आप इसे बनाने की सही विधि को अच्छे से समझ ले तो आप इसे आसानी से घर पर बना सकते है। तो चलिए आज हम आपको गुलाब जामुन बनाना सीखते है।

- Advertisement -

गुलाब जामुन बनाने के लिए सामग्री

  • बेकिंग सोडा – 250 ग्राम
  • मैदा – 01 कप
  • घी (ghee) – तलने के लिए
  • इलाइची पाउडर – एक छोटी चमच
  • चीनी – दो कप
  • खोया – एक कप

गुलाब जामुन बनाने की विधि

1. सबसे पहले खोए को एक कटोरी में मैश कर लें।

2. इसके बाद आप मैश किए हुए खोए में बेकिंग सोडा ऐड कर लें।

- Advertisement -

3. डो नरम होना चाहिए अगर डो लचीला और नरम नहीं है तो आप इसमें तीन चार बूंद घी डाल सकते है।

4. अब आप इस डो से जो गुलाब जामुन का आकार होता है उसे तैयार कर लें। गुलाब जामुन जैसे शेप तैयार करने के बाद आप इसे लोहे के बर्तन में घी डालकर गरम कर लें।

5. अब आप इसे धीमी आंच में गुलाब जामुन को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करते रहे।

6. एक तरफ अब जहां गुलाब जामुन बन रहे है दूसरी तरफ आप चाशनी बना लें।

7. पानी को धीमी गैस पर रखकर आप इसमें चीनी डाल दे। चीनी घुलने के बाद आप गैस को तेज़ कर दी और तब तक पकाए जब तक की यह गाढ़ा न हो जाए।

8. अब आप इसमें इलाइची पाउडर डाल दे और ठंडा होने के लिए रख दे। 

9. दूसरी तरफ गुलाब जामुन जब गोल्डन हो जाए तब आप इसे चाशनी में डाल कर रख दें।

10. गुलाब जामुन को आधे घंटे तक चाशनी में ही रहने दे और इस तरह हमारी यह गुलाब जामुन बनकर तैयार है।

Share This Article