How To Identify Good Ghee : बाज़ार से लाया हुआ घी शुद्ध है या मिलावटी, इन तरीकों से करें चेक

Jass Jass
3 Min Read

भारतीय घरों के घी का इस्तेमाल अक्सर ही किया जाता है। घी स्वास्थ के लिए बेहद ही फायदेमंद रहता है। आयुर्वेद के अनुसार भी घी सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है। घी से हमारे शरीर को कई तरह के पोषण मिलते है और साथ ही यह हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई भी करता है। वैसे तो घी कुछ लोग अपने घरों पर ही निकल लेते है। लेकिन घर पर घी निकालना हर किसी के लिए मुंकिन नहीं हो पाता।

- Advertisement -

जिसके कारण फिर बहुत से लोग इसे बाज़ार से ही खरीदते है परंतु बाज़ार से घी खरीदते समय हमारे मन में बेहद से सवाल रहते है की यह घी असली है या नकली। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे है की आप शुद्ध घी की पहचान कैसे करें। तो चलिए जानते है इसके बारे में।

शुद्ध घी को पहचानने के तरीके

पहला तरीका – शुद्ध घी को पहचानने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन लें और उसमे एक चम्मच घी को गर्म करें। अगर घी तुरंत पिघल जाता है और बुरे रंग में बदल जाता है तो यह शुद्ध है। अगर घी को पिघलने के थोड़ा समय लगे और साथ ही अगर यह पीले रंग में बदल जाएं तो समझ जाइए की यह घी शुद्ध घी नहीं बल्कि मिलावटी घी है।

- Advertisement -

दूसरा तरीका – इसके लिए आप एक जार में थोड़ा नारियल तेल को इस्तेमाल करते हुए घी को पिघलाएं और फिर इसे किसी दूसरे जार में डालकर फ्रिज में रख दें। इसके बाद अगर नारियल का तेल और घी दोनों अलग अलग हो जाए तो यह घी शुद्ध घी है। अगर यह अलग न हो तो फिर यह मिलावटी घी है।

तीसरा तरीका – तीसरा तरीका बेहद आसान तरीका है इस को अप्लाई करने के लिए आप आपने हाथ में एक चम्मच घी डालें। घी अगर पिघलना शुरू हो जाए तो यह शुद्ध घी है।

- Advertisement -

तो यह थे घी को चेक करने के तरीके। इन तरीकों में से किसी एक को अप्लाई करके आप घी को चेक कर सकते है। इससे आपको पता चल जायेगा की आप जो घी बाज़ार से लेकर आए है वह शुद्ध है या फिर मिलावटी।

Share This Article