घरों में तुलसी के पौधे का बहुत ही खास महत्व है। यह पौधा धार्मिक और आयुर्वेद दोनों के रूप में अच्छा माना जाता है। तुलसी का सेवन कई तरह की बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही कुछ लोग तुलसी के पौधे की पूजा भी करते है। तुलसी के पौधे का धर्म से संबंध होने के कारण इसकी देखभाल भी अच्छे से की जाती है परंतु फिर भी बहुत बार तुलसी के पत्ते मुरझा जाते है।
- Advertisement -
ऐसे में बेहद दुख भी लगता है क्योंकि इतनी देखभाल के बाद भी अगर पौधा मुरझा जाते तो बेहद बुरा लगता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जिसे अगर आप फॉलो करते है तो इससे पौधा कभी भी नहीं मुरझाएगा। तो चलिए जानते है इन टिप्स के बारे में।
तुलसी के पौधे को हरा भरा कैसे रखें
1. तुलसी के पौधे को हरा भरा रखने के लिए सबसे पहले आप मिट्टी का चयन अच्छे से करें। कई बार ज्यादा पानी डालने से पौधे की जड़ में फंगस लग जाती है। इसलिए आप जब भी तुलसी का पौधा लगाएं तो सबसे पहले आप मिट्टी का चयन अच्छे से करें। आप चाहे तो मिट्टी के साथ में रेत का इस्तेमाल भी कर सकते है।
- Advertisement -
2. आप मिट्टी में गाय का गोबर भी डाल सकते है। गाय का गोबर बहुत अच्छी खाद का काम करता है। इसलिए आप इसका उपयोग कर सकते है। इसके लिए आप ध्यान रखें की आप इसे सीधा ही मिट्टी में न डाले। आप इसे सुखा कर मिट्टी जैसे फॉर्म में तैयार करके डाल सकते है।
3. आप इसमें पानी डालते समय भी कुछ अहम बातों का ख्याल रखें। आपको सबसे पहले देखना होगा कि इस पौधे को किस मौसम में कितने पानी की जरूरत होगी। सर्दियों में आप चार से पांच दिन में एक बार ही पानी दें और बरसात के मोसम में आप पानी देने से परहेज ही करें।
- Advertisement -
4. आपको तुलसी के पौधे को कीड़ों से भी बचा कर रखना होगा। अगर तुलसी के पौधे पर कीड़े लग रहे है तो इसके लिए आप नीम के ऑयल का इस्तेमाल करें। आप पानी में नीम के ऑयल को मिलाकर स्प्रे करें।