वैसे तो घरों में हम कई तरह के पौधे रखते है परंतु कुछ पौधे ऐसे होते है जिनका संबंध धर्म से जुड़ा हुआ होता है। इन पौधों को लगाने और देखभाल करने के लिए भी अनेकों चीज़ों का ख्याल रखना पढ़ता है। आज हम इन्हीं पौधों में से एक तुलसी के पौधे के बारे में बात करने जा रहे है। तुलसी के पौधे का संबंध हिंदू धर्म से जुड़ा हुआ है।
- Advertisement -
हिंदू आस्था के अनुसार तुलसी के पौधे में लक्ष्मी का निवास होता है। यह पवित्र पौधा लगभग हर हिंदू धर्म के लोगों के घर में लगा हुआ होता है परंतु कई बार कुछ लोगों को इस पौधे को अच्छे से लगाना नहीं आता जिसके कारण फिर यह थोड़ी देर बाद ही खराब या मुरझा जाता है। तो आज हम आपको सही तरीके से तुलसी का पौधा लगाना सिखाने जा रहे है।
घर पर तुलसी का पौधा कैसे उगाए
1.एक स्थान चुने
तुलसी का पौधा लगाने के लिए आप ऐसी जगह का चयन करें जहां प्रतिदिन चार से छह घंटे तक धूप खिलती हो। अगर आप इसे घर के अंदर लगाने जा रहे है तो ख्याल रखें की इस पौधे की दक्षिण तरफ खिड़की हो।
- Advertisement -
2.मिट्टी तैयार करें
तुलसी का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले आप मिट्टी को अच्छे से तैयार कर लें। इसके लिए आप गमले की मिट्टी और पीट काई दोनों को मिला ले। इसे मिलाने के बाद आप इसमें खाद भी जरूर डालें।
3.बीज लगाएं
मिट्टी तैयार करने के बाद आप बीज लगाएं। इसके लिए आप इस बात का ख्याल रखें की गमले के आकार को देखते हुए आप बीज को चुने। अब आप इसे मिट्टी के बिल्कुल बीच में नीचे अच्छी तरह से लगा लें और फिर इसे मिट्टी से ढक दें।
- Advertisement -
4.नियमित रूप से पानी
आप पौधे को नियमित रूप से पानी जरूर दें। पानी देते समय आप ख्याल रखें की आप जरूरत से ज्यादा और कम पानी न दें। ज्यादा पानी देने से आपका पौधा खराब भी हो सकता है।
5.फीड
पौधे को समय समय पर खिलाने की सलाह भी दी जाती है। इसके लिए आप उत्पादित तरल फीड प्राप्त करें। इसके लिए आप लेबल पर दिए गए तरीको का पालन भी जरूर करें।