कीवी का फल इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है। ख़ासतौर पर डॉक्टर हमें डेंगू जैसी बीमारी में इसका सेवन करने की सलाह देते हैं। कीवी में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भारी मात्रा में पाए जाते हैं। यह विटामिन सी, पोटैशियम, और फाइबर से भरपूर होता है। आमतौर पर कीवी हरे रंग के होते हैं और उनकी खासियत उनकी ब्राउन रेशमी चमकदार छिलकों में होती है।
- Advertisement -
इसका स्वाद मिठास और ताजगी से भरपूर होता है। महंगा होने के चलते इसे कम ही लोग अपनी डाइट में शामिल कर पाते हैं। ऐसे में गार्डेनिंग करते वक्त अक्सर इन बातों का ख्याल रखना चाहिए कि आप ऐसे पौधों का चयन करें जो दुर्लभ पौधा हो। इससे आपको घर पर ही महंगे दामों वाले फल खाने मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि घर पर गमले में ही कीवी का पौधा कैसे उगाया जा सकता है।
कीवी का पौधा उगाने के लिए सामग्री
- Advertisement -
- एक बड़ा गमला
- कीवी के बीज
- अम्लीय मिश्रित मिट्टी
- खाद
पौधा उगाने की विधि
कीवी का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले सबसे पहले अच्छे क्वालिटी के कीवी के बीज चुनें। यह आप नजदीकी नर्सरी स्टोर से प्राप्त कर सकते हैं। अब गमले को अम्लीय मिट्टी से भरें। इसके बाद मिट्टी को अच्छी तरह से भुरभुरा होने तक खोदें। अगर आप एक तैयार पौधा लगा रहे हैं, तो इसे गमले के केंद्र में रखें और मिट्टी से ढक दें। अगर आप बीज लगा रहे हैं, तो उन्हें मिट्टी की सतह पर रखें और थोड़ी सी मिट्टी से ढक दें।
- Advertisement -
कीवी के पौधों को नियमित रूप से पानी दें, लेकिन मिट्टी को गीली होने से बचाएं क्योंकि इससे आपका पौधा सड़ भी सकता है। पौधे को कम से कम पांच घंटे की धूप प्रति दिन मिलनी चाहिए। कीवी के पौधों को ताजगी और नमी की आवश्यकता होती है। इससे आपका पौधा ताजा बना रहेगा। समय-समय पर पौधों को नियमित अंतराल पर खाद दें और उनकी सही देखभाल करें। इसके साथ ही कीटों की जांच भी करते रहें।
कीवी के पौधे को अच्छी तरह से बढ़ने और फल देने में लगभग दो साल लग सकते हैं। आप ये तरीके अपना कर कीवी के पौधे को उगा सकते हैं। आप अपने घर पर ही थोड़े से प्रयास और देखभाल के साथ स्वादिष्ट और पौष्टिक कीवी फल उगा सकते हैं। कीवी का फल एक पौष्टिक फल है जिसे आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल सलाद सहित अन्य व्यंजनों में किया जाता है।