Grow Aloevera At Home : एलोवेरा का पौधा घर पर कैसे उगाएं, फॉलो करें यह टिप्स

Jass Jass
3 Min Read

एलोवेरा सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। इसे लोग ज्यादा तर बाज़ार से या फिर आस पड़ोस के घरों से लाते है। लेकिन आप इसे बड़ी आसानी से अपने घर पर भी उगा सकते है। इसे घर पर उगाना बेहद ही आसान है। एलोवेरा का जूस भी सेहत के लिए बेहद अच्छा रहता है। बाज़ार से जूस पीने की जगह अगर आप घर पर ही एलोवेरा को लगा लें तो आप फ्री में ही इसका लाभ उठा सकते है।

- Advertisement -

आज हम आपको घर पर एलोवेरा को उगाना सिखाएंगे। यदि आप इन टिप्स को अच्छे से फॉलो करते है तो आप अपने घर पर आसानी से एलोवेरा का पौधा लगा सकते है। तो चलिए जानते है की आप घर पर एलोवेरा का पौधा कैसे लगाएं।

कैसे लगाएं एलोवेरा का पौधा

एलोवेरा का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले आप इस पौधे के बीज लें और साथ ही आप एक गमला या फिर ग्रो बैग लें। अब आप गमले में मिट्टी को भर लें। अब आप बीजों को मिट्टी के अंदर तक दबा दें और ऊपर से मिट्टी की मदद से इसे ढक दें। अब आप मिट्टी के ऊपर वाटर कैन की मदद से छिड़काव करें। इसके बाद बीज को अंकुरित होने में लगभग दो से चार हफ्तों का समय लगेगा।

- Advertisement -

एलोवेरा के लिए पानी

एलोवेरा का पौधा अच्छे से उगाने के लिए इसे पानी की बेहद जरूरत होती है। आपको ध्यान रखना होगा की इस पोधे को कितने पानी की आवश्यकता है। अगर आप ज्यादा या कम पानी डालेंगे तो इससे आपका पौधा खराब हो जायेगा। इसलिए आपको इसका ख्याल रखना पड़ेगा।

एलोवेरा के लिए धूप

आप एलोवेरा के पौधे को ऐसी जगह पर रखें जहां हर रोज़ छह से आठ घंटे तक इस पर धूप पड़े। इस पौधे को अच्छे से ग्रो होने के लिए धूप की जरूरत होगी। अगर इस पौधे की पत्तियां ब्राउन दिखने लगे तो आप धूप को कम कर दें। इस पौधे को धूप की जरूरत होती है परंतु आप इसे गर्मी के मौसम में दुपहर को कभी भी इसे धूप में न रखें। इससे आपका पौधा खराब हो सकता है।

- Advertisement -
Share This Article