Home Tips : तकिए को रूई हो गई है पुरानी तो ऐसे करें ठीक, तकिया होगा एक दम नया

Jass Jass
3 Min Read

सोने के लिए तकिया हमें बेहद आराम देता है। हर रोज़ तकिए के इस्तेमाल के कारण यह कई बार बेहद सख्त भी हो जाता है और फिर इसे इस्तेमाल करना बेहद मुश्किल लगता है। सख्त तकिए का इस्तेमाल करने से गर्दन पर भी बेहद बुरा असर पढ़ता है। जिसके कारण फिर यह तकिया हमें आराम नहीं बल्कि हमारी बॉडी के लिए परेशानी बढ़ा देता है।

- Advertisement -

आज हम आपको तकिए को ठीक करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बताने जा रहे है। इनको फॉलो करके आप आसानी से तकिए को अपने घर पर ही ठीक कर सकते है। तो चलिए जानते है इन तरीकों के बारे में।

घर पर तकिए को ठीक करने के टिप्स

1.ठंडे पानी का करें इस्तेमाल

तकिए को ठीक करने के लिए सबसे पहले आप ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। सबसे पहले आप तकिए को ठंडे पानी में भिगो दें। इससे तकिए की रूई मुलायम हो जायेगी। आप तकिए को कुछ घंटों तक ठंडे पानी में भिगो कर रखें। आप लगभग इसे चार से पांच घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखें।

- Advertisement -

2.गर्म दबाव

इसके बाद आप तकिए को गर्म दबाव दें। आप अपने हाथों की मदद से तकिए को दबाएं। इससे तकिया मुलायम हो जायेगा।

3.तकिए को सुखाए

इसके बाद आप तकिए को अच्छे से सुखा लें। इससे आपका तकिया और भी सुखद और मुलायम बन जायेगा। अगर इससे भी आपका तकिया मुलायम नहीं हो पाता है तो इसके लिए आप रूई को बदल लें।

- Advertisement -

4.नई रूई का करें उपयोग

कई बार तकिए की रूई कुछ भी करने पर भी मुलायम नहीं हो पाती तो ऐसी स्थिति में आप बाज़ार से नई रूई लाए और उसे अपने तकिए में भर लें। आप चाहे तो इसे घर पर भी भर सकते है और अगर आप इसे बाज़ार से बदलवाना चाहते है तो आप ऐसा भी कर सकते है। इस तरह आपका तकिया बिल्कुल नया हो जाएगा।

तो इस तरह आप इन टिप्स को फॉलो करके अपने तकिए को एक दम नया बना सकते है। तकिए का इस्तेमाल रोज़ ही किया जाता है इसलिए आप समय समय पर इसकी देखभाल करें और ज्यादा समय होने पर इसकी रूई को भी बदलवाते रहें।

Share This Article