घर में किचन एक ऐसी जगह है जहां आप हर दिन खाना बनाते है। ऐसे में यह हर रोज़ गंदा भी होता है और इसके सफ़ाई भी हर रोज़ बेहद जरूरी है। अगर आप इसकी साफ़ सफाई नहीं करते है तो इससे आपके घर में सदस्यों के बीमार होने के चांस बढ़ सकते है। रोज़ खाना बनाते समय किचन की चीज़े जैसे की गैस, किचन स्लैब और सिंक आदि पर गंदगी भी बढ़ती है।
- Advertisement -
जिसे समय समय पर साफ करना बेहद जरूरी है परंतु सिंक एक ऐसी चीज़ है जिसे आपको हर दिन साफ करना चाहिए क्योंकि आप इसमें हर रोज़ बर्तन धोते है और इसमें फूड पार्टिकल्स जमने लगते है। इसलिए आपको इसकी सफाई हर दिन करनी चाहिए जिससे की इसमें गंदगी इक्ट्ठा न हो।
किचन साफ करने के आसान तरीके
1.बेकिंग सोडा:- सिंक को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा एक बेहद उपयोगी वस्तु है। इससे आपका सिंक एक दम साफ़ हो जायेगा। सबसे पहले आप बेकिंग सोडा को पूरे सिंक में ऐसे डायरेक्ट ही डाल दे। अब आप इसे एक से दो मिनट तक ब्रश से रगड़े। इसके बाद आप इसे पानी से धो ले आपका सिंक साफ हो जाएगा।
- Advertisement -
2.सिरका:- सिंक को साफ करने के लिए सिरका भी बेहद मददगार साबित होगा। सबसे पहले आप बेकिंग सोडा लें और उसमें सिरका मिला ले। अब स्पंज की मदद से सिंक को रगड़े। इसे थोड़ी देर स्क्रब करें इससे आपका सिंक एक दम चमक उठेगा।
- Advertisement -
3.ऑलिव ऑयल:- सिंक कोंसाफ करने के लिए आप ऑलिव ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते है। सबसे पहले आप ऑलिव ऑयल ले और उसे स्पंज की मदद से सिंक को रब करें। इससे आपका सिंक एक दम चकाचक दिखने लगेगा।
आपको सिंक को हर दिन साफ करना होगा। ऐसा नहीं कि आप इसे हफ्ते में केवल एक दो बार ही साफ करें। अगर आप इसे हर दिन साफ करते रहेंगे तो आप इसे केवल गर्म पानी से भी साफ़ कर सकते है।