रसोई घर में खाना बनाने से लेकर टेस्टी डिशों को परोसने के लिए बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। किचन में साफ और चमकदार बर्तन ही अच्छे लगते हैं। लेकिन खाना बनाने के बाद कई बार ज्यादा आंच लगने से बर्तन काले हो जाते हैं। कई बार खाना पकाते हुए भूल जाने के वजह से बर्तन जल जाते हैं। इन काले बर्तनों को साफ करने में काफी मेहनत भी लगती है। अक्सर खाना बनाते समय भी बर्तन में तेल जम जाता है जो जल के काला हो जाता है। वहीं जला हुआ बर्तन देखने में भी काफी भद्दा नजर आता है। अगर आपके बर्तन भी जलने के कारण काले पड़ गए हैं तो कोई परेशानी की बात नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की कैसे आप जले हुए काले बर्तन को फिर से नए जैसा चमका सकते हैं। तो आइए जानते हैं जले हुए इन बर्तनों से दाग हटाने का तरीका।
- Advertisement -
बेकिंग सोडा
बर्तनों से दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बेकिंग सोडा ना सिर्फ खाने और घर की साफ सफाई में इस्तेमाल किया जाता है। बल्कि बर्तनों में लगी जंग को साफ करने के लिए भी बेकिंग सोडा काफी मददगार साबित हो सकता है। जी हां घर में उपयोग होने वाला बेकिंग सोडा से जले हुए काले बर्तन को साफ किया जा सकता हैं। इसके लिए सबसे पहले आप बेकिंग सोडा को बर्तन में घसिए। इसके बाद आप कुछ बूंद सिरका की डालिए। फिर इसे 20-25 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिए। अब समय पूरा होने के बाद इसे स्क्रबर की मदद से रगड़ते हुए बर्तन को साफ पानी से धोलें। इससे बर्तन का कालापन तुरंत गायब हो जाएगा।
- Advertisement -
बेकिंग सोड़ा और नींबू
बेकिंग सोड़ा और नींबू का मिश्रण भी काले बर्तन को साफ करने के लिए फायदेमंद हो सकता है। आप बेकिंग सोड़ा को नींबू के साथ मिलाकर दागों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले जले हुए काले बर्तन पर बेकिंग सोड़ा डालें। अब इसे नींबू से रगड़ते हुए एक मिनट के लिए साफ कर लीजिए। इसके बाद इसे कम से कम आधे घंटे के लिए छोड़ दीजिए। समय पुरा हो जाने के बाद बर्तन को स्क्रब से रगड़ते हुए साफ कर लीजिए। ऐसा करने से बर्तन में लगे काले ज़िद्दी दाग आसानी से साफ हो जाएंगे।
- Advertisement -
नमक और सिरका
आप बर्तनों से दाग हटाने के लिए सिरके का भी उपयोग कर सकते हैं। आमतौर पर सिरके का उपयोग किसी भी तरह के दाग को हटाने के लिए किया जाता है। यह एक प्रभावी घरेलू नुस्खा है। आप बर्तनों से जला हुआ कालापन आसानी से मिटाने के लिए एक चम्मच नमक में दो चम्मच सिरका और डिशवॉश सोप को मिला लें। अब इस मिश्रण को बर्तन पर लगा कर छोड़ दीजिए। 15 मिनट के बाद रगड़ते हुए इसे साफ कर लीजिए। ऐसा करने से बर्तन से एक ही बार में कालापन दूर हो जाएगा।