how to clean fridge : फ्रिज साफ करने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स

Jass Jass
3 Min Read

फ्रिज एक ऐसा यंत्र है जिसमें हम किचन के तकरीबन कई पदार्थों को स्टोर करने और ठंडा रखने में मदद करता है। इसलिए फ्रिज की समय समय पर साफ़ सफ़ाई करना बेहद जरूरी है। फ्रिज साफ करते समय हमें बहुत सी चीजों का ख्याल भी रखना पढ़ता है। कई बार हम फ्रिज साफ करते समय लापरवाही करने लगते है जिसके कारण फ्रिज ख़राब हो जाती है।

- Advertisement -

इसलिए आज हम आपको बताएंगे की फ्रिज को सही तरीके से कैसे साफ़ किया जाता है। फ्रिज को साफ करने के लिए मार्केट के बजाय आप घर पर ही लिक्विड तैयार कर सकते है। हम आपको आज फ्रिज साफ करने के लिए घर पर लिक्विड बनाना भी सिखाएंगे।

फ्रिज साफ करने के लिए समान बाहर निकाले

फ्रिज को साफ करने के लिए सबसे पहले आप फ्रिज में से समान बाहर निकाल लें। कुछ लोग बिना समान को बाहर निकालें ही फ्रिज की साफ़ सफ़ाई करने लगते है। जिसके कारण फ्रिज अच्छी तरह से साफ नहीं हो पाती है।

- Advertisement -

गर्म पानी से करें साफ़

फ्रिज को साफ करने के लिए आप सबसे पहले गर्म पानी का इस्तेमाल करें। आप एक साफ़ कपड़ा लेकर फ्रिज को गर्म से साफ़ करें। जिस जगह पर दाग ज्यादा हो उस जगह को अच्छी तरह से रगड़े। गर्म से साफ करने के बाद आप इसे क्लीनर के साथ साफ करें।

घर पर कैसे तैयार करें क्लीनर

फ्रिज को तैयार करने के लिए आप घर पर ही क्लीनर को तैयार कर सकते है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक चम्मच डिटर्जेंट और एक चम्मच बेकिंग सोडा लें। इन दोनों को एक स्प्रे बोतल में अच्छी तरह से मिला लें। इस तरह आपका क्लीनर तैयार हो जाएगा।

- Advertisement -

क्लीनर से करें फ्रिज की सफ़ाई

क्लीनर से फ्रिज को साफ करने के लिए आप तैयार किए हुए क्लीनर को लें और उसे फ्रिज पर स्प्रे करें। आप साथ में एक साफ कपड़ा लें और स्प्रे करते समय साथ ही इसे कपड़े से साफ़ भी करते जाएं। आप चाहे तो कपड़े की जगह स्पंच का भी इस्तेमाल कर सकते है। तो इस तरह आप आपने फ्रिज को अच्छी तरह से चमका सकते है।

 

Share This Article