Clean Fridge At Home : शीशे की तरह चमकाना चाहते है अपना फ्रिज तो अपनाएं यह टिप्स

Jass Jass
3 Min Read

घर में किचन एक ऐसी जगह है जहां हर दिन सफाई का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। किचन में हम हर दिन खाना पकाते है तो ऐसे में यह जल्दी गंदा भी होने लगता है। साथ ही किचन में पढ़ी चीज़ों को भी समय समय पर साफ़ करना बेहद जरूरी है। जैसे की किचन में पढ़ा फ्रिज। किचन में काम आने वाली चीज़ों को हम फ्रिज में स्टोर करके रखते है।

- Advertisement -

जिसके कारण फ्रिज की सफाई करना भी बेहद जरूरी काम है। अगर हम फ्रिज की साफ सफाई नहीं करते है तो इस पर दाग और धब्बे जम जाते है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके आप अपने फ्रिज को बिल्कुल अच्छे से चमका सकते है। तो चलिए जानते है इन टिप्स के बारे में।

फ्रिज को साफ कैसे करें

फ्रिज को साफ करने के लिए आप घर पर ही होममेड क्लीनर तैयार कर सकते है। इसे तैयार करना बेहद ही आसान है। इसे तैयार करने के लिए आपको विनेगर, बेकिंग सोडा और गर्म पानी की जरूरत होगी। इसे आप तीनों को एक स्प्रे बोतल में अच्छे से मिक्स कर लें। इस तरह आपका होममेड क्लीनर बन कर तैयार हो जाएगा।

- Advertisement -

अब फ्रिज को साफ करने के लिए सबसे पहले आप फ्रिज को खाली कर दें। अब आप एक स्पंज लें और तैयार किए गए क्लीनर को स्पंज के ऊपर डालें। इसकी मदद से आप फ्रिज के हर कंपार्टमेंट को अच्छे से क्लीन करें। जहां दाग ज्यादा है वहां आप इसे अच्छे से रब करें। फ्रिज के सभी कंपार्टमेंट को साफ करने के बाद आप इसे साफ पानी की मदद से धो लें।

इसके बाद आप फ्रिज के बाहरी हिस्से को अच्छे से साफ करें। इसके लिए आप स्प्रे बोतल की मदद से क्लीनर को फ्रिज पर छिड़के और स्पंज की मदद से उसे रब करते रहे। इस तरह आपका फ्रिज बाहर से भी एक दम चमकने लगेगा। स्पंज की मदद से कुछ देर तक रब करने के बाद आप इसे साफ पानी की मदद से धो लें। इस तरह आपका फ्रिज अच्छे से चमक जायेगा।

- Advertisement -
Share This Article