How To Clean Copper Pot : अगर घर पर पड़े तांबे के बर्तन पढ़ गए है काले तो इस तरीके से करें साफ, लौट आएगी पुरानी चमक

Jass Jass
3 Min Read

घरों पर तांबे के बर्तनों का प्रयोग आम ही किया जाता है। कुछ लोग इसमें पानी भरकर रखते है तो कुछ लोग इसे पूजा आदि के लिए भी इस्तेमाल करते है। तांबे में रखा हुआ पानी पीना सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। इसलिए लोग घरों में तांबे से बने ग्लास और जग का इस्तेमाल करते है परंतु तांबे के बर्तन पड़े पड़े काले भी पढ़ जाते है। 

- Advertisement -

इसकी चमक को बरकरार रखने के लिए आज हम आपको इसके सुझाव बताने जा रहे है। अगर आप इन सुझाव को अप्लाई करते है तो आपके घर पर पड़े तांबे के बर्तन कभी काले नहीं पढ़ेंगे। 

घर पर कैसे साफ करे तांबे के बर्तन

नींबू और नमक तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए आप नींबू और नमक का प्रयोग कर सकते है। इसे अप्लाई करना बेहद ही आसान है। आप एक छोटे बर्तन में गर्म पानी लें और उसमे नींबू का रस मिलाकर थोड़ा नमक मिला लें।

- Advertisement -

अब आप अपने बर्तन को कुछ देर के लिए इसमें डालकर रखें और फिर धो ले। इससे आपके बर्तन साफ हो जायेंगे।

- Advertisement -

नींबू और हल्दी बर्तनों पर जमी हुई कालक को दूर करने के लिए नींबू बेहद ही फायदेमंद रहता है। आप अपने तांबे के बर्तनों को चमकाने के लिए नींबू और हल्दी का प्रयोग कर सकते है। सबसे पहले आप एक कटोरी में दो बड़े चमच हल्दी डाले और उसमें नींबू मिला लें।

अब आप इसे तांबे के बर्तन पर अच्छे से लगा लें। इसे लगाने के बाद आप तीन चार मिनट के अंदर ही इसे पेपर से साफ कर लें। आपका बर्तन इस तरह से साफ हो जाएगा।

बेकिंग सोडा तांबे के बर्तन को निखारने के लिए बेकिंग सोडा भी बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। इसे बनाना भी बेहद ही आसान है। आप थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर इसे पानी में मिला लें और फिर उसे बर्तन पर आधे घंटे के लिए लगा रहने दें। इसके बाद आप बर्तन को किसी सॉफ्ट स्पंज से साफ कर लें।

तो यह थे तांबे के बर्तन को साफ करने के कुछ उपाय जिससे आप अपने बर्तनों को चमकदार और साफ रख सकते है।

Share This Article