Care money plant at home : मनी प्लांट को बनाना चाहते है घना, तो फॉलो करें यह टिप्स

Jass Jass
3 Min Read

बहुत से लोग अपने घरों में मनी प्लांट को लगाते है। इसके पीछे का कारण यह है कि इसे गुड लक के लिए भी माना जाता है। बहुत से लोगों का कहना होता है की मनी प्लांट को घर पर लगाने से कभी भी पैसे की कमी नहीं आती। जिसके कारण बहुत से लोग अपने घर पर मनी प्लांट लगा तो लेते है लेकिन फिर वह उसकी अच्छे से देखभाल नहीं कर पाते।

- Advertisement -

पौधे को अच्छे से ग्रो होने के लिए काफी देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे ही मनी प्लांट को भी घना बनाने के लिए देखभाल की जरूरत होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें अगर आप फॉलो करते है तो आप मनी प्लांट को घना बना सकते है। तो चलिए जानते है इन टिप्स के बारे में।

कैसे बनाएं मनी प्लांट को घना

  1. मनी प्लांट को घना बनाने के लिए आप उसे हमेशा रोशनी वाली जगह पर ही रखें। मनी प्लांट को हमेशा ही रोशनी वाली जगह रखने से वह अच्छे से ग्रो कर पाता है। इसलिए आप जब भी मनी प्लांट को लगाएं तो हमेशा ही इस बात का ख्याल जरूर रखें।
  2. जब भी मनी प्लांट के पौधे की पत्तियां पीली पढ़ जाएं तो आप तुरंत ही उसे हटा दें। अगर आप पीली पढ़ चुकी पत्तियों को नहीं हटाते है तो इससे पौधे के बाकी पत्ते भी पीले पढ़ने शुरू हो जाएंगे। इसलिए आप हमेशा समय समय पर पौधे के पत्तों को साफ जरूर करते रहे।
  3. इसके इलावा जब कभी भी पौधे की मिट्टी गिल्ली ही तो आप पौधे को पानी न दे। ज्यादा पानी डालने से पौधा मुरझाने लगेगा और फिर वह ख़राब हो जायेगा। इसलिए आप कभी भी गीली मिट्टी में पानी न डालें।
  4. मनी प्लांट को आप हमेशा ही गर्म और शुष्क हवा से दूर रखें। इस पौधे को अच्छे से ग्रो करने के लिए ज्यादा गर्म हवा की ज़रूरत नहीं पढ़ती। इसलिए आप हमेशा ही इसे गर्म हवा और तीखी धूप से बचा कर रखें।
  5. मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए जैविक खाद भी बेहद उपयोगी रहेगी। इसलिए आप इसका इस्तेमाल जरूर करें इससे मनी प्लांट की ग्रोथ बढ़ेगी।

- Advertisement -

Share This Article