दिवाली खुशियों और उत्सव का त्योहार होता है। दिवाली का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली के आने से पहले ही बाजारों और घरों में खुशी का माहौल बन जाता है। इस अवसर पर लोग अपने घरों को सजाने, दियों को जलाने, खाना-पीना करने और परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का आनंद लेते हैं। यह त्योहार हिन्दू धर्म के अनुसार प्रकाश के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। अलग-अलग क्षेत्रों में इसे अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। दिवाली के मौके पर घरों को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया भी जाता है। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो अपने घर को सजाने के लिए बेहद खर्चा करते हैं। लेकिन हर कोई घर को सजाने में उतना खर्च नहीं कर सकता है। ऐसे में अगर आप भी दिवाली के मौके पर कम बजट में घर को सजाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ बजट फ्रेंडली टिप्स लेकर आए हैं। इन टिप्स की मदद से कम बजट में ही आपका घर जगमगा उठेगा। तो चलिए जानते हैं घर को कम बजट में परफेक्ट और खूबसूरत तरीके से सजाने का तरीका।
- Advertisement -
कलरफुल पेपर लैंप का करें इस्तेमाल
दिवाली के मौके पर अपने घर को अलग तरीके से सजाने के लिए आप कलरफुल पेपर लैंप का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, बाजार में आपको ऐसे कई पेपर लैंप मिल जाएंगे जो देखने में काफी खूबसूरत होते हैं। यह बाज़ार में बेहद ही कम दामों में आसानी से मिल भी जाता है। लेकिन अगर आप डेकोरेटिव आइटम बनाने के शौकीन है तो आप अपने घर पर भी मल्टी कलर पेपर से लैंप बना सकते हैं। आप इन पेपर लैंप के अंदर चाहे तो रंग-बिरंगे एलइडी लाइट्स डालकर एक नया लुक क्रिएट कर सकते हैं। यह कलरफुल पेपर लैंप बजट फ्रेंडली है। साथ ही यह घर को एक अलग लुक देगा।
- Advertisement -
रंग-बिरंगे फूलों से बनाए रंगोली
अक्सर हमने दिवाली में अपने घर के आंगन में रंगों से तो कई बार रंगोली बनाई है। लेकिन इस दिवाली आप कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। जी हां इस बार आप रंगों के बजाय अपने घर के आंगन में रंग-बिरंगे फूलों से रंगोली बना सकते हैं। यह एक इको फ्रेंडली तरीका है, जिसमें ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा और यह आपके घर को बिल्कुल नेचुरल लुक देगा। दिवाली के मौके पर फूलों से बनी आपके घर को सुंदर और सुगंधित बना देगी।
- Advertisement -
कलरफुल दिए
अक्सर लोग दिवाली में अपने घरों को सजाने के लिए मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल करते हैं। दिवाली के अवसर पर दिया जलाना शुभ माना जाता है। बेशक हम दियों का तो इस्तेमाल जरूर करेंगे। लेकिन इस बार कुछ नया और अलग ट्राई करने की कोशिश करेंगे। दिए को अट्रैक्टिव लगने के लिए दीयों को कलर करें, उसमें मोतियों का लेस लगाएं। आप चाहे तो दीयों में वाटर कलर से कोई पेंटिंग भी बना सकते हैं। आप चाहें तो छोटे डिब्बों को कलर करके उनमें दीया डालकर दीवार पर भी लटका सकते हैं। यह हैंगिंग दिया का एक अच्छा विकल्प हो जाएगा। यह आपकी साज-सज्जा को और भी आकर्षित बना देगा।
कांच की चीजों का करें इस्तेमाल
आप घर को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए कांच के कई चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके पास पुराने कांच के बोतल या लालटेन रखे हैं, तो इन्हें कलर करके आप घर के दीवारों पर हैंग कर दे। इसके अलावा अगर आपके पास कांच के काफी बोतल पड़े हैं, तो उन्हें सबसे पहले वाटर कलर से कलर करें। उनमें गोल्डन ग्लिटर लगाएं और मोमबत्तियां को उनके अंदर रख दें। ये देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। पुराने पड़े कांच के आइटम्स का यूज करके आप अपने घर को अत्यंत आकर्षक बना सकते हैं। इससे आपके घर का इंटीरियर बेहद खास दिखेगा।