Hair Tips : मेहंदी में मिलाकर लगाएं यह बेहतरीन चीज़ें, बाल होंगे लंबे और काले

Jass Jass
3 Min Read

बालों को काला करने के लिए अक्सर ही मेहंदी का इस्तेमाल किया जाता है। मेहंदी बालों को नेचुरल तरीके से कला करने में मदद करती है। इसमें किसी भी प्रकार का केमिकल नहीं पाया जाता। पर फिर भी कई बार बालों में मेंहदी का इस्तेमाल करने से बाल सुनहरी या संतरी रंग के दिखने लगते है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कई बार हम मेहंदी का घोल अच्छे से नहीं बना पाते।

- Advertisement -

जिसके कारण बालों का रंग बिगड़ने लगता है। आज हम आपको अच्छे से मेहंदी का घोल बनाना सिखाएंगे। मेहंदी का घोल बनाने के लिए आप कई चीज़ों का इस्तेमाल भी कर सकते है। तो चलिए आज हम आपको अच्छे से मेहंदी का घोल बनाना सिखाते है।

बालों पर मेहंदी लगाने का सही तरीका

आप मेहंदी का घोल बनाने के लिए दही, चुकुंदर और चाय पत्ती का इस्तेमाल कर सकते है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी लें और उसमें दो से तीन चम्मच दही डाल कर घोल बना लें। इसके बाद आप चाय पत्ती वाला पानी तैयार कर लें और उसकी मदद से मेहंदी का घोल तैयार करें।

- Advertisement -

अब आप इसमें चुकुंदर को डालें और घोल बनाएं। जब घोल अच्छे से तैयार हो जाए तो आप इसे लोहे के बर्तन में तकरीबन 6 से 7 घंटे तक रख लें। आप चाहे तो इसे रात भर भी भिगो कर रख सकते है। इसके बाद आप इसे अपने बालों में लगा सकते है। आप इस घोल को अपने बालों में दो से तीन घंटों तक लगा कर रखें।

तीन घंटे तक इसे लगाने के बाद आप अपने बालों को साफ पानी की मदद से धो लें। आगर आप अपने बालों को ब्राउन रंग का करना चाहते है तो इसके लिए आप मेहंदी में कॉफी का पाउडर मिला लें और पेस्ट तैयार कर लें। इससे आपके बाल ब्राउन रंग के दिखने लगेंगे।

- Advertisement -

सफेद बालों को काला करने के लिए आप इसमें इंडिगो पाउडर और आमला पाउडर भी मिला सकते है। इससे आपके बाल बेहद सुंदर दिखाई देंगे। मेहंदी को बालों में लगाने से बेहद फायदे होते है। यह केमिकल के बिना ही बनी होती है इसलिए इसका कोई नुकसान भी नहीं होता।

TAGGED:
Share This Article