How to Clean Machardani : जानें गंदी से गंदी मच्छरदानी को साफ करने का सबसे आसान तरीका, आज ही आजमाए ये आसान टिप्स

Shivani
3 Min Read

मच्छर घर के अंदर और बाहर बैठने में एक बड़ी समस्या पैदा करते हैं। आजकल मच्छर लगना एक आम बात है। मच्छर न केवल परेशान करते हैं, बल्कि इनके काटने से घातक स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। क्योंकि वे मलेरिया या डेंगू फैलाने के लिए जाने जाते हैं, जिससे व्यक्ति का जीवन गंभीर खतरे में पड़ जाता है।

- Advertisement -

कई बार मच्छर काटने की वजह से स्किन की समस्या भी होने लगती हैं। ऐसे में कई लोग रात के समय सोने वक्त मच्छरदानी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन समय-समय पर मच्छरदानी की सफाई नहीं करने पर वो बहुत तेजी से गंदी हो जाती है। मच्छरदानी गंदी होने की वजह से बेड भी गंदा नज़र आता है। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन हैक्स जिसे आजमा कर आप गंदे से गंदे मच्छरदानी को बिल्कुल नए जैसा बना सकते है।

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

- Advertisement -

हमें घर की सफाई करनी हो या खाना बनाना हो हमने कई बार बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया होगा। मगर आपको बता दें कि बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से गंदी से गंदी मच्छरदानी की भी सफाई की जा सकती है। जी हां इसके लिए बस आजमाएं ये तरीका। सबसे पहले एक बाल्टी पानी में नॉर्मल डिटर्जेंट को डालकर अच्छे से खोल लीजिए। अब इसमें 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। इसके बाद इस मिश्रण में मच्छरदानी को डालकर लगभग दस मिनट के लिए भीगों कर छोड़ दें। दस मिनट बाद मच्छरदानी को हाथों से रगड़कर अच्छे से साफ कर के इसे धूप में सुखा लें।

विनेगर का करें उपयोग

- Advertisement -

मच्छरदानी के अंदर मच्छर के मर जाने से कई बार मच्छरदानी पर खून के दाग लग जाते हैं। मच्छर का यह दाग कई बार साफ करने के बाद भी नहीं निकल पाता है। ऐसे में विनेगर की मदद से आप इस दाग को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए पानी में 1-2 चम्मच विनेगर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को गुनगुना कर लें। मिश्रण को गुनगुना करने के बाद मछरदानी को डालकर लगभग दस मिनट के लिए छोड़ दें। दस मिनट बाद इसे हाथों से रगड़कर साफ कर लें।

यह चीजें भी है कारगर

मच्छरदानी को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और विनेगर के अलावा आप अन्य कई चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मच्छरदानी को साफ करने के लिए नींबू का रस या बोरेक्स पाउडर का भी इस्तेमाल होता है। इसके अलावा आप नॉर्मल डिटर्जेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि मच्छरदानी को कभी भी वॉशिंग मशीन में साफ नहीं करें। ऐसा करने से मच्छरदानी फट जाती है।

Share This Article