Fridge Tips : घर पर रखा फ्रिज खाता है खूब बिजली, कम करने के लिए अपनाए यह टिप्स, तुरंत दिखेगा फायदा

Jass Jass
3 Min Read

घर में रेफ्रिजरेटर एक ऐसा होम अप्लायंस है जिसका तकरीबन 15 प्रतिशत तक बिजली के बिल में हिस्सा होता है। कई बार हम इसका प्रयोग अच्छे से नहीं करते। जिसके कारण बिजली का बिल ज्यादा आने लगता है। अगर आप फ्रिज का इस्तेमाल अच्छे तरीके से करते है और इसे चलाते वक्त कु चीज़ों का ध्यान रखते है तो इससे आपका बिल कम भी हो सकता है।

- Advertisement -

हम अक्सर ही कुछ ऐसी चीज़ें करते रहते है जिससे फ्रिज को चलाने के लिए ज्यादा बिजली की खपत बढ़ जाती है। जैसे की गर्म चीज़ें फ्रिज में रख देना, फ्रिज में ज़रूरत से ज्यादा सामान को रखना और अन्य कई चीज़े। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है। जिसे फॉलो कर आप बिजली के बिल को कम कर सकते है।

बिजली का बिल कम करने के उपाय

1.फ्रिज को ज्यादा न भरे

आप कभी भी फ्रिज को ज्यादा न भरे क्योंकि ऐसा करने से फ्रिज की एफिशिएंसी पर असर पढ़ता है। जिसके कारण ठंडी हवा के फ्लो में बाधा आती है। इसलिए आप हमेशा फ्रिज को कम ही भरे।

- Advertisement -

2.फ्रिज को खुला न रखें

आप कभी भी फ्रिज को बिना किसी कारण के ज्यादा समय तक खुला न रखें। ऐसा करने से फ्रिज गर्म हो जाता है फिर इसे दुबारा से ठंडा करने के लिए ज्यादा बिजली का इस्तेमाल होता है। इसलिए आप कभी भी फ्रिज को ज्यादा देर तक खुला न रखें।

3.ज्यादा गर्म चीज़ें न रखें

फ्रिज में कोई भी चीज़ रखने से पहले उसका तापमान कमरे के बराबर करले उसके बाद ही कोई भी चीज़ को आप फ्रिज में रखें। ज्यादा गर्म चीज़े रखने से फ्रिज की  एयर इंटेक ग्रिल और काईल जाम हो सकती है। जिसके कारण मोटर के खराब होने के चांस भी बढ़ जाता है या फिर मोटर काम करने के लिए ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने लगती है। तो इसलिए आप फ्रिज में ज्यादा गर्म चीज़ न रखें।

- Advertisement -

4.टेंपरेचर को मीडियम पर सेट करें

आप अपने फ्रिज के टेंपरेचर को हमेशा मीडियम पर सेट करके रखें। अगर आप इसे हाई पर रखते है तो इससे ज्यादा बिजली की खपत होगी और बिल भी ज्यादा आएगा। इसलिए आप हमेशा ही टेंपरेचर को मीडियम पर सेट करके रखें।

Share This Article