Kitchen Tips : उबालते समय टूट और फट जाते है अंडे, तो करें इन टिप्स को फॉलो

Jass Jass
2 Min Read

गर्मी हो या सर्दी कुछ लोग अंडा खाने के बेहद शौकीन होते है। अक्सर लोग अपने घरों पर ही अंडे से ऑमलेट या फिर अंडा उबाल कर खाते है परंतु कई बार जब हम अंडा उबलते है तो वह ठीक से ऊबल नहीं पाता। या तो वह टूट जाता है और या फिर उसमें दरार पर जाती है।

- Advertisement -

ऐसे में यह ठीक तरह से उबल भी नहीं पाते और वह खाने में भी स्वादिष्ट नहीं लगते। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप बिलकुल अच्छी तरह से अंडे को उबाल सकते है और स्वादिष्ट अंडा करी बना सकते है।

अंडा उबलने के लिए टिप्स

सबसे पहले आप पैन लें और उसमे पानी गर्म करें। ध्यान रखें की पैन में उतना पानी होना चाहिए जितने में अंडे डूब सके। पानी गर्म होने के बाद आप इसमें नमक डालें और धीरे धीरे अंडे डाल दें। इसके साथ ही आप इस बात का भी ख्याल रखें की बर्तन थोड़ा बड़ा हो। जिससे भी अंडे उबलते समय वह एक दूसरे के साथ टकराकर टूटे ना।

- Advertisement -

अंडा उबलने के लिए आप हमेशा गैस को धीमी आंच पर ही रखें और इसे 15 मिनट तक उबलने दें। 15 मिनट तक अंडे उबालने के बाद आप अंडो को ठंडे पानी में दस मिनट तक रख दें। इससे अंडा खुद ही छिलके से अलग होने लगता है और फिर छिलका निकलने में आसानी होती है।

- Advertisement -

अगर अंडो के बीच वाला हिस्सा अच्छे से चमक रहा है तो इसका मतलब अंडा अच्छे से उबला है और अगर वह बीच से हरा दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब वह अच्छे से उबल नहीं पाया है। तो यह था अंडे को परफेक्ट तरीके से उबालने का तरीका। अब आप अपने मन की पसंद अनुसार अंडा करी और उबले अंडे को चाट बनाकर खा सकते है।

Share This Article