Kitchen Tips : बिना हाथ लगाए महज चंद मिनटों में गूंथे आटा, अपनाएं यह महत्वपूर्ण टिप्स

Jass Jass
3 Min Read

रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथने की जरूरत पढ़ती है। कई बार इतना समय नहीं होता की आटा गूंथ सके क्योंकि आटा गूंथने के लिए कम से कम 15 से मिनट लग ही जाते है। तो ऐसे में जल्दी के समय आटा गूंथना बेहद मुश्किल काम हो जाता है। साथ ही कुछ लोग आटा गूंथते वक्त बहुत इरिटेट भी हो जाते है क्योंकि यह हाथों में भी चिपक जाता है।

- Advertisement -

इसी फ्रस्ट्रेशन में कई बार आटा अच्छे से गूंथ नहीं पाता जिसके कारण फिर रोटियां सॉफ्ट नहीं बन पाती। आज हम आपके लिए इसका एक सॉल्यूशन लेकर आए है। इस सॉल्यूशन के साथ आप बेहद कम समय में ही आटे को गूंथ सकते है। खास बात यह है कि इससे आपके हाथ भी नहीं गंदे होंगे। तो चलिए जानते है इसके बारे में

जल्दी आटा कैसे गूंथे

आटे को जल्दी गूंथने के लिए आपको मिक्सी की जरूरत पड़ेगी। मिक्सी की मदद से आप जल्दी आटा गूंथ सकते है। सबसे पहले आप एक मिक्सी का बड़ा जार लें और उसमें आटा गूंथने की सामग्री को मिला दें। इसके लिए आप नमक, आटा और तेल इसमें डाल दे। इसके बाद आप एक चम्मच की मदद से इन सभी चीज़ों को मिक्स कर लें।

- Advertisement -

अब आप जार को मिक्स कर दें और मिक्सी को ऑन करें। आप मिक्सी को पांच पांच सेकंड के लिए ऑन करें और फिर बंद कर दें। आगर जार में आटा ज्यादा है तो आप समय को थोड़ा बड़ा लें। इस प्रोसेस को आप पांच से सात बार रिपीट करें। इसके बाद आप ढक्कन को खोलकर देखें। अगर आटा अच्छे से मिक्स नहीं हुआ है तो आप इसे दुबारा ऑन करसकते है।

इसके बाद आप आटे को किसी बर्तन में निकाल लें। आप अपनी मर्जी के अनुसार आटे को टाइट या सॉफ्ट बनाने के लिए ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते है। तो इस तरह आपका आटा कुछ ही मिनटों में गूंथ जायेगा। इसमें खास बात यह भी है की इसे गूंथने के समय आपके हाथ भी गंदे नहीं होंगे। आप ऐसे ही रोज़ मिक्सी की मदद से आटे को बिना अपने हाथ गंदे करें और कम समय में गूंथ सकते है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article