रसोई घर में हम कई बार बर्तनों को ऐसे ही रख देते है। जिसके बाद हमें पछताना पढ़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें बर्तनों को सही रखना बेहद जरूरी है। कई बार हम अक्सर ही किसी भी बर्तन को अपनी मर्जी से उल्टा और सीधा रख देते है। जो वास्तु शास्त्र के अनुसार बिलकुल भी ठीक नहीं होता।
- Advertisement -
आज हम आपको बताएंगे की आप अपने बर्तनों को घर पर कैसे रखें। जिससे की आपको कोई हानि न हो और जीवन में आ रही अड़चनों को दूर कर सकें। तो चलिए जानते है इसके बारे में।
कड़ाही को उल्टा न रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार आप कड़ाही को उल्टा न रखें। अगर आप अपने किचन में कड़ाही को उल्टा रखते है तो इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। इसलिए आपको अपने किचन में हमेशा कड़ाही को सीधा ही रखना चाहिए।
- Advertisement -
इस दिशा में रखें बर्तनों
आप अपने किचन में पितल, तांबे और स्टील कांसे के सभी बर्तनों को घर की पश्चिम दिशा में रखें। इन बर्तनों को पश्चिम दिशा की तरफ़ रखना उत्तम माना जाता है।
बर्तनों को जूठा न छोड़े
आप अपने किचन में कभी भी बर्तनों को जूठा न छोड़े। ऐसा करने पर आपके घर में दरिद्रता आ सकती है। इसलिए आप हमेशा अपने किचन में बर्तनों को धो कर ही रखें।
- Advertisement -
तवा कभी उल्टा न रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप तवे को उल्टा रखते है तो इससे आपके घर में आर्थिक तंगी आ सकती है। इसलिए आप कभी भी भूलकर भी रोटी पकाने वाले तवे को उल्टा न रखें।
बर्तनों को क्यों न रखें उल्टा
आपको अपने किचन में कभी भी बर्तनों को उल्टा नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप ऐसा करते है तो आपके घर में वास्तु दोष लग सकता है। इसलिए आप इससे बचने के लिए ऐसा न करें। अगर आप अपने घर में बर्तनों को उल्टा रखते है तो इससे आपके घर में नकरात्मकता छाई रहेगी। इतना ही नहीं इसके कारण आपके घर में आर्थिक तंगी भी बनी रहेगी।
अगर आप ऐसा करते है तो घर के सभी सदस्य के कामों में भी अड़चन बनी रहेगी। इसलिए आप अपने बर्तनों को रखने से पहले वास्तु शास्त्र को जरूर फॉलो करें।